{"_id":"69581cf4f5a93ebfd20308c9","slug":"patients-with-low-immunity-face-increased-risk-in-winter-basti-news-c-207-1-bst1005-150511-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कम रोग प्रतिरोधक वाले मरीजों पर ठंड में बढ़ा संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कम रोग प्रतिरोधक वाले मरीजों पर ठंड में बढ़ा संकट
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सीय परामर्श के लिए ओपीडी के बाहर इंतजार करते मरीज संवाद
- फोटो : मुरैठी माइनर ओवरफ्लो होने से जलमग्न हुए खेत।
बस्ती। बढ़ती ठंड और कोहरा कम रोग प्रतिरोधकता वाले लोगों को बीमार कर रहा है। जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में मरीज खांसी, जुकाम, गले में खराश, वायरल बुखार और सांस लेने में दिक्कत जैसी शिकायतों के साथ पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 573 मरीज पहुंचे। जिसमें अधिकांश रोगी मेडिसिन विभाग के थे।
बताया गया कि मौसम में बदलाव के अलावा प्रदूषण का स्तर भी बढ़ा हुआ है, इससे सांस संबंधी बीमारी और संक्रमण बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के सांस एवं छाती रोग विशेषज्ञ डॉ. शैलेश कुमार ने बताया कि प्रदूषण और ठंड की वजह से सांस लेने में परेशानी बढ़ी है। इससे अस्थमा और अन्य फेफड़ों की बीमारियों वाले मरीजों की संख्या में बढ़ी है। जिला अस्पताल के नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया ने बताया कि मौसम और प्रदूषण से हो रहीं बीमारियों के प्रति जागरूक रहना और बचाव के उपाय अपनाना सभी के लिए जरूरी है ताकि आने वाले दिनों में भी ठंड में स्वस्थ रहें।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सारिब सुहेल ने बताया कि आंख में इंफेक्शन वाले रोगी भी आ रहे हैं। बताया कि ठंड और कोहरा व प्रदूषण के चलते आंख में जलन की शिकायतें बढ़ी हैं। दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि ठंड के चलते कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों में परेशानी हो रही है। परामर्श और जरूरी दवाएं देकर घर भेजा जा रहा है। इसमें बुजुर्ग व बच्चे शामिल हैं।