फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pathology Sanchalak Dead body found hanging on tree

पेड़ से लटका मिला पैथोलॉजी संचालक का शव

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pathology Sanchalak Dead body  found hanging  on tree
आम के पेड़ से लटका मिला पैथालॉजी संचालक का शव
विज्ञापन

परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के भटिनिया गांव के समीप स्थित बाग में सोमवार सुबह आम के पेड़ से बंधी नाइलॉन की रस्सी 26 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ मिला। उसकी पहचान पैथालॉजी संचालक रोहित दुबे के रूप में हुई। परिवार वालों ने बताया कि रविवार दोपहर से ही वह लापता थे।
परशुरामपुर पुलिस ने पेड़ की डाल से लटक रहे युवक के शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर युवक की बाइक, हेलमेट तथा बैग मिला है। युवक की जेब में मोबाइल फोन भी था। जिस पर बार-बार घंटी बज रही थी। बाद में मोबाइल फोन के जरिए पुलिस मृत युवक के परिजनों तक पहुंची। फॉरेंसिक टीम बुलाई गई और घटनास्थल से जरूरी नमूने भी लिए गए। परिवार वालों के आने पर युवक की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के अहिरौलिया नयन गांव निवासी रोहित दुबे (26) पुत्र ओम प्रकाश दुबे के रूप में हुई। परिवार के लोगों से जानकारी मिली कि रोहित परशुरामपुर थाना क्षेत्र के बेरता बाजार में पैथालॉजी सेंटर चलाते थे। प्रतिदिन अपने गांव अहिरौलिया नयन से आते जाते थे।
विज्ञापन

मृत रोहित के भाई सत्यम दुबे ने बताया कि रविवार दोपहर बाद से ही रोहित अपने बेरता बाजार स्थित पैथालॉजी से अचानक लापता हो गए थे। बार-बार फोन मिलाने पर भी उनका फोन उठ नहीं रहा था। घटनास्थल पर पहुंचे हर्रैया के क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि घटना स्थल से फोरेंसिक टीम ने जरूरी साक्ष्य लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed