फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers worried due to delay in trains, half a dozen trains late

Basti News: ट्रेनों की देरी से सांसत में यात्री, आधा दर्जन ट्रेनें लेट

Sun, 19 May 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Passengers worried due to delay in trains, half a dozen trains late
यशवंतपुरम-गोरखपुर 11:15 और बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस 9:30 घंटे की देरी से चल रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। ट्रेनों की लेटलतीफी का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के चलते जहां घरों से निकलना मुश्किल है, वहीं कई घंटे की देरी से चल रही एक्सप्रेस ट्रेनों की वजह से यात्री मजबूर होकर स्टेशन प्लेटफार्म और मुसाफिर खाने में समय गुजार कर रहे हैं।

शनिवार को यशवंतपुरम-गोरखपुर एक्सप्रेस 11:15 घंटे, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस अप ट्रेन 9:30 घंटे की देरी से चल रही है। ऐसे में भीषण गर्मी में स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें बार-बार गल तर करने की जरूरत पड़ रही है। ऐसे में स्टेशन पर पानी की बोतल की बिक्री बढ़ गई है।
विज्ञापन

स्टेशन पर गुवाहाटी जाने के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे बहरैची ने बताया कि 30 किमी दूर रुधौली क्षेत्र से आया हूंं। आठ घंटे से ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा हूं, लेकिन ट्रेन विलंब होती जा रही है। दो घंटे और इंतजार करूंगा। यदि ट्रेन नहीं आई तो टिकट निरस्त कराकर घर चला जाऊंगा। महिला यात्री मालती ने बताया कि बच्चों के साथ दिल्ली तक यात्रा करनी है। 10 घंटे से स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी हूं। ट्रेन का कोई अता-पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्री ने बताया कि स्टेशन पर समय भी नहीं कट रहा है। बच्चे भी बहुत परेशान हो गए हैं। घर से सफर के लिए खाने-पीने का जो सामान लाए थे, वह खत्म हो गया है। बताया कि दिल्ली पहुंचना बहुत आवश्यक है, लेकिन ट्रेन धोखा दे रही है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर तैनात पूछताछ ऑपरेटर इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही हैं।




ये ट्रेनें चल रहीं विलंब से

रेलवे बोर्ड की समय सारिणी के अनुसार यशवंतपुरम-गोरखपुर 11:15 घंटे, जम्मूतवी-गुवाहाटी डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 9:30 घंटे, हावड़ा-लालकुआं अप एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे, सहरसा-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस ट्रेन 8:30 घंटे, मुंबई-गोरखपुर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन 7:30 घंटे, मुजफ्फरपुर-देहरादून अप एक्सप्रेस ट्रेन 4:30 घंटे, सीतामढ़ी-नई दिल्ली अप एक्सप्रेस ट्रेन 9 घंटे, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-गुवाहाटी एक्सप्रेस 8 घंटे एवं बरौनी-नई दिल्ली क्लोन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 9:30 घंटे की देरी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed