फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers from Lucknow-Kanpur are wandering... 35 buses left for Maha Kumbh

Basti News: भटक रहे लखनऊ-कानपुर के यात्री... 35 बसें महाकुंभ रवाना

Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 19 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Passengers from Lucknow-Kanpur are wandering... 35 buses left for Maha Kumbh
श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज रवाना होती हुई बस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। परिवहन निगम के बस्ती डिपो की सभी बसें प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए लगा दी गई हैं। मंगलवार को भी 35 बसें रवाना की गईं। जबकि लखनऊ, कानपुर और लोकल की सेवाएं स्थगित रखी गई हैं। इसके कारण लखनऊ-दिल्ली और लोकल रूट के यात्री भटक रहे है।
मजबूरन प्राइवेट वाहनों का सहारा ले रहे हैं। प्राइवेट वाहन चालकों की चांदी हो गई है। वह यात्रियों से मनमाना किराया वसूल कर मालामाल हो रहे हैं। माघ पूर्णिमा के बाद उम्मीद की जा रही थी कि महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आएगी, मगर ऐसा हुआ नहीं।
विज्ञापन

श्रद्धालु जन महाकुंभ स्नान के लिए गठरी बांधकर तैयार बैठे थे कि स्नान की कुछ महत्वपूर्ण तिथियां निकल जाने के बाद भीड़ कम होगी तब निकलेंगे। महाकुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों में 26 फरवरी को पड़ने वाले महाशिवरात्रि के पहले श्रद्धालु यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों से ट्रेन फुल होकर जा रही हैं। ट्रेनों में सीट न मिलने से महाकुंभ में पहुंचने के लिए वह बस का सहारा ले रहे हैं। परिवहन निगम के मुताबिक, महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए बस्ती डिपो की लगभग सभी बसें प्रयागराज को भेज दी गई हैंं।

बस्ती डिपो की बसों को महाकुंभ में लगाए जाने के कारण लखनऊ-कानपुर आदि शहरों को जाने वाले यात्रियों के लिए संकट खड़ा हो गया है। परिवहन निगम के डिपो पर पहुंचे यात्री बस के लिए भटकते नजर आए। निगम के काउंटर पर जाकर पूछताछ करते रहे। उन्हें बताया जा रहा है कि बसे झूसी जाने के कारण लखनऊ आदि शहरों की सेवाएं स्थगित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed