फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Passengers are missing trains due to route change

Basti News: मार्ग परिवर्तन से यात्रियों की छूट जा रही ट्रेन

Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Passengers are missing trains due to route change
बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के गोविंदनगर-बस्ती रेलवे स्टेशन के बीच चल रहे ऑटोमेटिक सिग्नलिंग व कमीशनिंग कार्य के चलते शनिवार से ब्लॉक दिया गया है। जिसके कारण कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। बस्ती रेलवे स्टेशन से ट्रेन पड़कर यात्रा करने वाले यात्रियों को गोंडा और गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की ट्रेन छूट जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से शनिवार और रविवार को बस्ती-गोविंदनगर स्टेशन के मध्य ब्लॉक दिया गया है। जिसके चलते जहां रविवार को भी गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व भटनी अयोध्या-पैसेंजर ट्रेन को निरस्त किया गया है। वहीं बस्ती से प्रयागराज को जाने वाली मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन मनकापुर रेलवे स्टेशन से चलाई जा रही है। ऐसे में यह ट्रेन बस्ती व मनकापुर जंक्शन के बीच निरस्त चल रही है। जबकि बस्ती के रास्ते जाने वाली अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस,जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस,गांधीधाम-भागलपुर विशेष ट्रेन गोंडा बढ़नी के रास्ते चलाया जा रहा है। साथ ही दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस,मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली विशेष ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जा रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली-दरभंगा विशेष ट्रेन, गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस,आनंद विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस ट्रेन, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस, काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस,नई दिल्ली-बरौनी विशेष एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को चलाया जा रहा है। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, बठिंडा-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग परिवर्तित करते हुए गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जा रही है। एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से इन ट्रेनों का ठहराव खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर स्टेशनों पर न होने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने 70 किलोमीटर दूर गोरखपुर या 90 किलोमीटर दूर गोंडा जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री राम सजन व महिला यात्री गीता देवी ने बताया कि हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करना था। लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला की ट्रेन का मार्ग परिवर्तित किया गया है। ऐसे में जानकारी न होने पर ट्रेन छूट गई। अब घर वापस जाना पड़ रहा है। बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे अब्दुल कयूम,विश्वजीत ने बताया कि दो माह पहले रिजर्वेशन टिकट कराया था। लेकिन स्टेशन पर पहुंचने के बाद पता चला कि ट्रेन का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ऐसे में ट्रेन पकड़ना मुश्किल हो गया। मजबूर होकर यात्रा कैंसिल करना पड़ा। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन होने से यात्रियों को अधिक किराया खर्च कर ट्रेन पकड़ने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।

--

बस्ती-गोविंदनगर के मध्य चल रहे ब्लॉक के चलते ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन या निरस्त होने की सूचना यात्रियों के सहूलियत के लिए मोबाइल पर मैसेज के माध्यम से पहले से दिया जाता है। -पंकज कुमार सिंह, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed