{"_id":"646fc2b225483ef5ad0eec07","slug":"parks-and-intersections-will-be-built-in-the-city-basti-news-c-7-1-181357-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पांच करोड़ की लागत से शहर में बनेेंगे पार्क और चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पांच करोड़ की लागत से शहर में बनेेंगे पार्क और चौराहे
Fri, 26 May 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 26 May 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
बीडीए कार्यालय पर सांसद हरीश द्विवेदी और डीएम प्रियंका निरंजन ने परियोजनाओ का किया लोकार्पण किय
बस्ती। बीडीए की ओर से 70 प्रतिशत स्वीकृत मानचित्र वाली कॉलोनियों में प्राथमिकता पर विकास कार्य कराए जाएंगे। शहर में पांच करोड़ की लागत से जॉगर्स पार्क, शास्त्री चौक के निकट समृद्धि व शक्ति चौक का निर्माण कराया जाएगा।
यह कहना है डीएम प्रियंका निरंजन का। वह बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के पांच पुराने कार्यों के लोकार्पण अवसर पर बोल रही थीं। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी रहे। बीडीए की उपाध्यक्ष/डीएम ने आम जन से अपील की है कि वह अपने भवनों का नक्शा प्राधिकरण से स्वीकृत कराएं। यदि कोई कठिनाई होती है, तो वह किसी अन्य व्यक्ति के पास जाने के बजाय सीधे प्राधिकरण के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा प्राधिकरण कार्यालय की हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर एडीएम (वित्त एवं राजस्व)/सचिव बीडीए कमलेश चंद्र, सदस्य प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकांत सिंह, अनूप खरे आदि मौजूद रहे।