{"_id":"68acc62d08064001cb05d3e9","slug":"pandit-got-trapped-after-marrying-the-lovers-people-of-the-village-are-also-named-basti-news-c-207-1-sgkp1006-142638-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमी युगल की शादी कराकर फंस गए पंडित, गांव के लोग भी नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमी युगल की शादी कराकर फंस गए पंडित, गांव के लोग भी नामजद
Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। गांव वालों ने वहां मंदिर में दोनों की शादी करा दी। वीडियो वायरल होने के बाद मुंडेरवा पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
रविवार को दोपहर लगभग एक बजे एक किशोर अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया। मंदिर पर पंडित को बुलवा कर रात 10 बजे शादी करवा दी। शादी के बाद किसी ने इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने घटना को संज्ञान में लिया और मुंडेरवा पुलिस को जांच का आदेश दिया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि गांव के चौकीदार के प्रार्थना पत्र के आधार पर वर, वधू पक्ष और पंडित के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद