फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Painted in ocher highway

गेरुआ रंग में रंगा हाइवे

Sun, 31 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Sun, 31 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Painted in ocher highway
भदेश्वरनाथ मंदिर मे जलाभिषेक करने के लिए अयोध्या से जल लेकर पहुच रहे कं वारिया।
कावड़ियों के हुजूम से हाइवे गेरुआ रंग से सराबोर हो गया है। दूसरे दिन भी अयोध्या से सरयू जल भरने  के लिए जाने और जल भर कर लौटने वालों का तांता लगा रहा। अप्रिय घटना से बचने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार की शाम से ही हाइवे पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी गई है। हाइवे पर तमाम जगहों पर बने अवैध डिवाइडरों को बांस बल्लियों से बंद कर दिया गया है। छिटपुट स्थानीय वाहन आ जा रहे हैं। डीजे पर थिरकते जत्थों को रास्ते भर सामजिक संगठनों को लोग नि:शुल्क भोजन, चाय, पानी,  मिठाई खिला रहे हैं। वहीं कुछ राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने  केशवपुर, पटखापुर, विक्रमजोत, पचवस में नहाने, खाने और विश्राम की भी व्यवस्था की है। विक्रमजोत में अमरनाथ सेवा मंडल, कांवर नवयुवक दल सहित कई संगठनों ने स्टाल लगाया है। 
विज्ञापन


उधर जलांचल प्रगति पथ संस्थान की ओर से कांवड़िया भक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सिविल लाइन्स में दो दिवसीय शिविर लगाया गया है। कसबे के बैजनाथ धर्मशाला में लगातार सत्ताइसवें वर्ष कांवड़ियो के लिए भंडारे का आयोजन हो रहा है। आयोजक राम कसौधन ने बताया कि कांवरियो की सुविधा के लिए व्यवस्था की गई है। भदासी निवासी दिल्ली में व्यवसायी शत्रुघ्र पांडेय भी कांवड़ियो की सेवा के लिए पुराने पुल पर जुटे हैं। पुराने बस स्टाप पर समाजसेवी वीरेन्द्र कुमार कसौधन, राम बाबू की देखरेख मे तीन दिनों तक भंडारा व चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। थाने के सामने भी विशेष इंतजाम किए  गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed