{"_id":"615b3e7e8ebc3edadf3044d3","slug":"paddy-was-fel-down-of-fast-air-basti-news-gkp411731391","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा व बारिश से जमींदोज हुई धान की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा व बारिश से जमींदोज हुई धान की फसल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज हवा व बारिश से खेतों में गिरी धान की फसलें
20 से 25 प्रतिशत तक उत्पादन पर पड़ेगा असर
- फसल गिरने से खराब होगी दानों की गुणवत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम की खराबी के चलते फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे तेज हवा और बारिश के कारण धान की फसलें जमींदोज हो गईं। धान विशेषज्ञ डॉ. सौरभ शुक्ला ने बताया कि इसका असर 20 से 25 प्रतिशत उत्पादन पर पड़ सकता है। फसलें गिरने से किसान चिंतित हैं। वह प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहे हैं। एडीएम अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि तेज हवा और बारिश से नुकसान हुई फसलों का आकलन करने का निर्देश तहसीलों को दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने धान की फसल का बीमा कराया है। वे तुरंत नुकसान की सूचना बीमा कंपनी या जिला कृषि अधिकारी कार्यालय को दें। नुकसान का आकलन कर उन्हें क्षतिपूर्ति दिया जाएगा। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार भरवलिया निवासी वीरेंद्र बहादुर पाल, पंचानन पाल, कैथौरा निवासी रामचंदर तिवारी आदि ने बताया कि धान की कुछ फसल पककर तैयार हो गई है, लेकिन तेज हवा और बारिश के कारण वह गिर गई। ऐसे में दाने खराब हो जाएंगे। किसान सिया राम शुक्ला, परमात्मा चौधरी, राजेंद्र चौधरी ने बताया कि फसल जमीन पर बिछ जाने से दाने काले पड़ जाएंगे।