{"_id":"677584121ac1ff9c460065af","slug":"overloaded-sugarcane-trolleys-running-fearlessly-on-the-roads-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129737-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्राले
Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
- रुधौली क्षेत्र के अठदमा स्थित बजाज शुगर मिल से निकलते हैं ट्राले
- तेज आवाज में बजाते हैं साउंड सिस्टम
- पीछे चलने वालों को होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। क्षेत्र के अठदमा स्थित बजाज शुगर मिल से गन्ना ले जाने वाले ट्राले बेखौफ ओवरलोड होकर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। प्रशासन का इन पर कोई लगाम नहीं है। वहीं गन्ना लदे वाहन चालक म्यूजिक सिस्टम गाड़ी पर बांध लेते हैं।
तेज आवाज में गाना बजाते हुए चालक ओवरलोड ट्राले को सड़क से ले जाते हैं। जिससे न सिर्फ सड़क पर इनके पीछे और बगल में चलने वालों को परेशानी होती है बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है।
नियमों की बात करें तो आरटीओ की तरफ से ट्रैक्टर के साथ छोटी ट्राॅलियां जोड़कर एक सीमित मात्रा में गन्ना मिल तक ले जाने की अनुमति होती है। लेकिन, कई वाहनों में बिना परमिट के बड़े ट्राॅले ट्रैक्टर के साथ जोड़ लिए जाते हैं और बेतरतीब ढंग से गन्नों को लादकर शुगर मिल तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
मिल प्रबंधन की ओर से नरेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि हाल ही में कुछ किसानों को ओवरलोडिंग वाहन न चलवाने की चेतावनी दी गई है। दोबारा चेतावनी आदेश जारी किया जाएगा।