Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Outstanding models from the child scientist exhibition selected for the state level

Basti News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के उत्कृष्ट मॉडल राज्य स्तर के लिए चयनित

Sun, 22 Nov 2026 02:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Outstanding models from the child scientist exhibition selected for the state level
प्रदर्शनी में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित स्रोत विद्यालय
बस्ती। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय मंडलीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन शनिवार को हुआ। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के मॉडलों का चयन राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के लिए किया गया। प्रदर्शनी का मुख्य विषय 'सतत एवं विकसित भारत के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार' रहा।
विज्ञापन

इसमें सात उपविषयों पर तीनों जनपदों के कुल 31 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक संवर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्या नजमा नज़ीर अब्बासी एवं जिला समन्वयक वागीश पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। निर्णायक मंडल ने मॉडलों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रतिभागियों का चयन किया। जूनियर संवर्ग में जानसी, रवि प्रकाश, रितिका, साक्षी, खुशी सोनकर, विजय कुमार, अनिकेत, मानस, साधना, अदिति दुबे, अजय एवं हर्षित पाण्डेय प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बिसरा रजा, मुस्कान, रितिका, तबरेज आलम, बृजेश एवं सूरज पाण्डेय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर संवर्ग में अजय कुमार, स्तुति त्रिपाठी, खुशी, शिवम एवं नुजहत जहां प्रथम तथा रूही एवं इशरत खातून द्वितीय स्थान पर रहीं। शिक्षक संवर्ग में अर्ध दे, सीमा वर्मा एवं आरती प्रजापति ने स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर अयोध्या सिंह, पांडेय सिद्धार्थ रामप्रकाश एवं हरिओम सिंह पटेल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन अवसर पर प्रधानाचार्य नजमा, निर्णायक मंडल और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहदिया खड़क बहादुरपुर शाही के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र कुमार पांडेय ने विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए। इस दौरान अंजू, नीलम गुप्ता, कुमकुम, हेमलता, सलमा, आरती कुमारी, नजराना बतूल, शिव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed