{"_id":"6767116aa4d4adf05a0ac6d4","slug":"out-of-68-cases-12-were-resolved-on-sampoorna-samadhan-diwas-basti-news-c-207-1-sgkp1006-129178-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 68 मामलों में, 12 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 68 मामलों में, 12 का निस्तारण
Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
रुधौली। तहसील सभागार में शनिवार को डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजस्व, चकबंदी, बिजली समेत 68 मामले आए। इनमें 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने शिकायतों को सुनते हुए मातहतों को मामलों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम शाहिद अहमद ने बताया कि कुल 68 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व के 39, विकास के सात, पुलिस और बिजली के छह-छह, पूर्ति के तीन, पंचायत व समाज कल्याण के दो-दो, नगर पंचायत, चकबंदी और पीडब्ल्यूडी के एक-एक प्रार्थनापत्र शामिल हैं। संवाद