फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Ornaments and currency theft

हाइवे से सटे दुधौरा गांव में लाखों की चोरी

Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ornaments and currency theft
हाईवे से सटे दुधौरा गांव में लाखों के जेवरात और नकदी चोरी
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। हाईवे से सटे कप्तानगंज थाने के दुधौरा गांव में मंगलवार रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर नकदी व जेवरात समेत लाखों का सामान चोरी कर लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के रहने वाले राम तिलक मौर्या घर पर रहकर खेती बारी करते हैं। मंगलवार रात राम तिलक मौर्या अपने परिवार के साथ बरामदे में सोये थे। देर रात दो बजे घर में खटपट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जगे। घर का दरवाजा खोले तो सब सामान बिखरा मिला। यह देखकर सबके होश उड़ गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि घर के पीछे लगे आम के पेड़ पर चढ़कर चोर छत पर पहुंचे। परिवार वालों ने देखा तो कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख से अधिक के जेवरात और पांच हजार नकदी गायब थे। चोरी की घटना पूरे इलाके में फैल गई। कुछ ही देर में तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इसके पहले भी थाना क्षेत्र के गड़हा गौतम, गंगापुर, कप्तानगंज कस्बा, बनहा, तेनुई मंदिर सहित कई गांवों में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed