फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   onlin class shuru

माध्यमिक विद्यालयों में आनलाइन क्लास शुरू

Sat, 18 Apr 2020 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
onlin class shuru
माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन क्लास शुरू
विज्ञापन

बस्ती। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के विद्यालयों का सत्र एक अप्रैल से शुरू हो गया है लेकिन लॉकडाउन होने के कारण सभी स्कूल कॉलेज बंद है। जिसे देखते हुए शासन के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संचालित राजकीय, एडेड और निजी विद्यालयों में ऑनलाइन क्लासेज शुरू करने के लिए आदेशित किया है। अभी केवल नवीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है।
शिक्षकों को पाठ्य के अनुसार 10 से 15 मिनट का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप और यूटयूब पर पोस्ट करना है। जिले में 382 विद्यालय यूपी बोर्ड से संचालित हो रहे है। लगभग एक लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। डीआईओएस डॉ. बृजभूषण मौर्या ने बताया कि लगभग सभी विद्यालयों में ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हो गई हैं। जहां नहीं शुरू है वहां 20 अप्रैल से सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक पढ़ाई करवाई जाएगी। निगरानी के लिए टीम गठित कर दिया गया है।
विज्ञापन

राम आसरे सिंह इंटर कॉलेज सुमही गौर के प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों का व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है। विषय के अनुसार दस से 15 मिनट बनाकर ग्रुप पर पोस्ट करते हैं। फोन से बच्चों की शंकाओं का भी समाधान किया जा रहा है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण अधिकतर छात्रों के पास एंड्रायड फोन उपलब्ध न होने के कारण कुछ छात्र ऑनलाइन क्लासेज ज्वाइंन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने कहा कि कक्षा अनुसार छात्राओं का ग्रुप बना दिया गया है। शिक्षिकाएं अपने विषय के अनुसार वीडियो बनाकर ग्रुप पर पोस्ट कर रही हैं। सभी छात्राओं को फोन करके ऑनलाइन क्लासेज ज्वाइंन करने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed