फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One thousand Ram devotees walked 21 km

Basti News: 21 किमी पैदल चले एक हजार रामभक्त

Sun, 14 Jan 2024 02:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 14 Jan 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
One thousand Ram devotees walked 21 km
- मखौड़ा से रामरेखा मंदिर छावनी तक निकाली गई परिक्रमा
विज्ञापन

- 22 जनवरी को घर, मंदिर व तीर्थस्थलों को सजाने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। श्री रामलला की मूर्तिॅ की प्राण प्रतिष्ठा उत्सव को लेकर शनिवार को विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में मखौड़ा धाम से रामरेखा मंदिर छावनी तक परिक्रमा निकाली गई। विधायक के साथ एक हजार से अधिक रामभक्त कड़ाके की ठंड में जय श्रीराम के उद्घोष के साथ 21 किमी चलते रहे। जगह-जगह लोगों ने फूल बरसाकर रामभक्तों का स्वागत किया और उनके साथ हो लिये। सुबह आठ बजे से ही मखौड़ा में रामभक्त पहुंचने लगे। नौ बजे तक पूरा मंदिर परिसर भगवा मय हो गया। पुरोहितों ने विधि विधान रामजानकी मंदिर में पूजन किया। करीब दस बजे से राम धुन के साथ श्रद्धालु का जत्था रामरेखा मंदिर छावनी के निकला। मखौडा से बेरता, मजगवां पाठक, नेदुला, कोहराएं, टेड़ाघाट, नगरा बदली, केनोना सहित विभिन्न चौराहों व गांवों के सामने लोग परिक्रमा का इंतजार करते रहे। जैसे ही रामभक्त उनके स्थल पर पहुंचे फूल बरसा कर उनका स्वागत हुआ और इंतजार कर रहे श्रद्धालु भी जत्थे के साथ हो लिए। श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण गुंजायमान होता रहा।

रामरेखा मंदिर पहुंची परिक्रमा के विश्राम के बाद विधायक अजय सिंह ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पांच सौ सालों की लंबी लड़ाई के बाद हिंदुओं को अपने आराध्य के मंदिर निर्माण का अधिकार मिला। हम व हमारी पीढ़ी इसकी साक्षी है कि कैसे उसने लड़ाई लड़ी और कैसे राममंदिर का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के साथ विश्व में पुन: शांति व मर्यादा की स्थापना होगी। श्रीराम का व्यक्तित्व विशाल है। रामभक्तों से निवेदन है कि 22 जनवरी को दीपावली उत्सव जैसे अपने घरों, मंदिरों व तीर्थ स्थलों को सजाएं। आखिर हम सबके राम आ रहे हैं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, पवन कसौधन, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, कृष्ण कुमार सिंह, श्रीश पांडेय, डॉ. अरविंद सिंह, शिव कुमार त्रिपाठी, विनोद पाठक, विशाल मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed