{"_id":"61bb80d8dc094179236772a6","slug":"one-man-died-basti-news-gkp4201362133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंए में गिरकर शख्स की मौत, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंए में गिरकर शख्स की मौत, पहचान नहीं
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के विशुनपुरा के पास कूंऐ में गिरकर युवक की मौत होने पर मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंए में गिरकर शख्स की मौत, पहचान नहीं
दुबौलिया ब्लॉक के निकट विशुनपुरा हनुमान मंदिर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर स्थित ब्लॉक कार्यालय के निकट विशुनपुरा हनुमान मंदिर के कुंए में सुबह नौ बजे के करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव को मंदिर के महंत बाबा बालक दास के साथ अन्य ग्रामीणों ने व्यक्ति को देखा। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त कराने का भी प्रयास करती रही। बाद में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
आसपास के लोगों ने बताया कि मंदिर के पास कुएं के पास 45 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त घूम रहा था। लोगों ने मना भी किया कुंए के जगत पर मत बैठना, लेकिन पता नहीं कब बैठा और कुंए में गिर गया। कुंए में पानी होने से डूब गया। मंदिर के महंत बाबा बालक दास, राकेश यादव व राजेश ने को किसी तरीके से बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कुंए से शव को निकाला गया है, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।