{"_id":"61b8e0c3553c73283d39a71a","slug":"one-died-in-road-accident-basti-news-gkp4198975164","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
मुंडेरवा थाने के अहरा तिराहे के पास हुई दुर्घटना
बाइक पर पीछे बैठी पत्नी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडेरवा। बस्ती-कांटे मार्ग पर अहरा तिराहे के समीप मुख्य मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठीं पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी तहरीर में ग्राम मुंडेरवा निवासी उपेंद्र चौधरी ने बताया कि मंगलवार को दोपहर एक बजे के करीब उनके पिता रामचंद्र चौधरी (62) मुंडेरवा से कांटे की तरफ बाइक से जा रहे थे। जैसे ही अहरा तिराहे पर पहुंचे विपरीत दिशा से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल उपेंद्र की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक पर सवार वादी की माता कांति चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।