फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one died in Quarel

निमंत्रण से लौटते वक्त आपस में भिड़े, एक की मौत

Wed, 22 Jun 2022 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
one died in Quarel
विवाद में बीच-बचाव करने गया व्यक्ति घायल, मौत
विज्ञापन

दुबौलिया (बस्ती)। दुबौलिया थाना क्षेत्र के साड़पुर भरवटिया में ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौटते समय हो रहे विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे 50 वर्षीय व्यक्ति को गंभीर चोट आ गई। परिवार के लोग घायल हनुमान को सीएचसी हर्रैया ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया। साड़पुर भरवटिया निवासी अमित, बाबा और गप्पू गांव के ही रामदीन चौहान के घर सोमवार रात को ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। देर रात दस बजे वापस आते समय कुछ लोगों में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। मारपीट होते देख अमित के पिता हनुमान बीच-बचाव करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान लकड़ी की फंटी और लाठी से हनुमान को गंभीर चोटें आ गईं।
विज्ञापन

मृतक हनुमान की पत्नी प्रभावती देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि रंजिशन इसी गांव के भोले, बाबा, रविन्द्र और गप्पू ने उनके बेटे अमित से विवाद करके उसे मारापीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पति हनुमान को भी मारापीटा। प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी बाबा व गप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी दोनों नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed