फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one dead and 46 new cases found in basti

बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 46 नए पॉजिटिव मिले

Sat, 29 Aug 2020 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
one dead and 46 new cases found in basti
बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 46 नए पॉजिटिव मिले
विज्ञापन

बस्ती। कोरोना संक्रमण को लेकर तमाम प्रयास के बावजूद न तो मौत थम रही और न ही संक्रमितों की संख्या में कोई ठहराव आ सका है। शनिवार को जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई 1640 रिपोर्ट में 46 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। अब यह संख्या 2260 हो गई है। ओपेक चिकित्सालय कैली में एक मौत के बाद कोरोना से मृतकों की संख्या 58 पहुंच गई है। जिले में कुल 338 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 29 मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेजा गया है। अब तक जिले में कुल 1864 लोग निगेटिव हो चुके हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
डीएम ने बताया कि कोरोना के मामले मिलने के बाद 143 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसमें सदर तहसील में 85, हर्रैया में 36, भानपुर में 13 व रुधौली में नौ कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। इन क्षेत्रों में आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित है। अब तक 65346 का नमूना लिया जा चुका है। 64081 लोगों की रिपोर्ट भी आ चुकी है, जिसमें से 61729 निगेटिव पाए जा चुके हैं, जबकि 2260 अब तक पॉजिटिव हैं, इनमें से 1265 के रिपोर्ट का प्रशासन को इंतजार है। प्रशासन के निर्देश पर मेडिकल टीम ने 1706 लोगों का नमूना एकत्रित किया है।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बावजूद इसके सड़क पर वीकेंड लॉकडाउन को छोड़ हर दिन जमकर भीड़ हो रही है। कोरोना प्रोटोकाल को ठेंगा दिखाकर लोग सड़क पर बेधड़क बिना मास्क धूम रहे हैं। सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन नहीं हो रहा है। इन स्थितियों को लेकर प्रशासन ने अब तक 23 हजार लोगों को बिना मास्क पकड़ा ही है। इन से 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है। डीएम ने बताया कि लॉक डाउन में धारा 144 का उल्लंघन करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत 716 पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। जबकि सार्वजनिक स्थान पर मास्क का प्रयोग न करने पर 23004 लोगों को पकड़ कर 25 लाख रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed