फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   one corona positive found

लखनऊ में संक्रमित मिला बस्ती का युवक

Mon, 09 Aug 2021 09:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
one corona positive found
लखनऊ में संक्रमित मिला बस्ती का युवक
विज्ञापन

- शहरी क्षेत्र के एक मोहल्ले का है निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लगातार आठ दिनों तक कोरोना से मुक्त जिले में नौवें दिन एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिल गया। हालांकि युवक की जांच लखनऊ में हुई है और सूचना भी वहीं से आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्योरा जुटाने में लगी है। अब जिले में एक एक्टिव केस है, जबकि कोरोना से अब तक 330 की मौत हो चुकी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. फखरेयार हुसैन ने इसकी पुष्टि की है।

प्रभारी सीएमओ ने कहा कि कोरोना जांच के लिए लगातार नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। रविवार को विभिन्न स्थानों से 1684 नमूने एकत्रित किए गए, जिसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। डॉ. हुसैन के मुताबिक अब तक जिले में 752069 नमूने एकत्रित किए गए हैं, जिसमें से 742899 की रिपोर्ट आई है। इसमें 731185 निगेटिव है, जबकि 11714 पॉजिटिव केस पाए गए हैं। 11383 पॉजिटिव केस ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। फिलहाल 9170 की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed