फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   One and a half times difference in temperature between day and night is causing the disease, be alert

Basti News: दिन-रात के तापमान में डेढ़ गुना अंतर कर रहा बीमार, रहे होशियार

Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
One and a half times difference in temperature between day and night is causing the disease, be alert
बस्ती। इस बार मौसम भी स्वास्थ्य के लिए नई-नई चुनौतियां पेश कर रहा है। बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. पंकज शुक्ला बताते हैं कि दिसंबर में सर्दी अनुमान से कम है और यही सबसे बड़ा जोखिम भी है। दिन में तापमान 24 डिग्री के आसपास है तो हमें ठंडक का एहसास ही नहीं हो रहा। अगर बंद गाड़ी में घूमें तो पसीना आने लगता है। वहीं रात में 10 बजे के करीब तापमान 10 डिग्री के आसपास पहुंच जा रहा है। तापमान में तीन गुने का यह अंतर हर उम्र के लिए घातक है। बच्चों के लिए यह सबसे खतरनाक है। इससे निमोनिया के केस तेजी से बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। दिन में धूप के बीच सर्द पछुआ हवा चलती रही। इससे पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। शुक्रवार व शनिवार को न्यूनतम तापमान घटकर आठ डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। हालांकि अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है।
विज्ञापन

बच्चों के लिए नुकसानदेह है सर्द हवा

- बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि ठंड के मौसम में धूप के साथ चलने वाली सर्द हवाएं बच्चों को अधिक नुकसान पहुंचाती हैं। आमतौर पर माताएं ऐसे मौसम में बच्चों को धूप में नंगे बदन तेल की मालिश करती हैं। ऐसा करने पर सर्द हवाएं बच्चों को प्रभावित करती हैं। इसलिए इन दिनों मालिश के बाद नंगे बदन रखने की बजाय गर्म कपड़े जरूर पहनाएं। क्योंकि बच्चे तापमान और सर्द हवाओं के इस खेल को झेल पाने में सक्षम नहीं होते। उन्हें सर्दी-जुकाम के साथ सीने में जकड़न होती है, जो निमोनिया का कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed