{"_id":"589cb3b84f1c1bc05537b566","slug":"on-the-last-day-of-nomination-30-form-filed-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के अंतिम दिन 30 पर्चे दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के अंतिम दिन 30 पर्चे दाखिल
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सदर विधान सभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी डा. राकेश श्रीवास्तव ने किया नामाकंन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सुरक्षा एवं सादगी के बीच विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के लिए बृहस्पतिवार को नामांकन कार्य संपन्न हो गया। पांचों विधान सभा क्षेत्रों के लिए अंतिम दिन 30 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें समाजवादी पार्टी से सदर सीट के लिए महेंद्रनाथ यादव, रालोद से हर्रैया क्षेत्र के चंद्रमणि पांडेय मुख्य हैं। इस बार कुल 137 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
इस बार चुनाव आयोग की सख्त नजर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के चलते नामांकन कार्य शांतिपूर्ण वातावरण निपटने से अफसरों से लेकर कर्मचारियों तक ने राहत की सांस ली है। इस बार पांचों विधान सभा क्षेत्रों से कुल 71 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन हर्रैया विधान सभा क्षेत्र से पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें रालोद से चंद्रमणि पांडेय, राष्ट्रवादी प्रताप सेना से कैलाश नाथ शर्मा के अलावा कृष्ण कुमार उपाध्याय, रामफेर सोनकर, सर्वजीत सिंह का नाम शामिल है। कप्तानगंज विधान सभा क्षेत्र से भी पांच प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। राना नागेश प्रताप सिंह, भवानी प्रताप, राधेश्याम ने निर्दलीय के तौर पर जबकि राष्ट्रीय लोक दल से शेर सिंह एवं बहुजन मुक्ति पार्टी से सुग्रीव प्रसाद ने नामांकन किया।
रूधौली विधान सभा क्षेत्र से पीस पार्टी राजीव कुमार पांडेय, बहुजन मुक्ति पार्टी सुरेंद्र कुमार यादव, भारतीय सुभाष सेना अवध प्रसाद, शोषित समाज दल के विनोद कुमार चौधरी, आधी आबादी पार्टी से भगवान दास ने निर्दलीय में श्रीमती काजल, खान अब्दुल वहाब, ध्रुव चंद्र चौधरी एवं श्रीमती देवमती समेत नौ ने नामांकन किया। जबकि बस्ती सदर से नौ लोगों ने नामांकन पत्र भरा है। इसमें समाजवादी पार्टी से महेंद्र यादव, पीस पार्टी से गौरी शंकर सुतपाल, एनसीपी से नोमान अहमद, समग्र क्रांति पार्टी से सुधा देवी, जन अधिकार पार्टी से राजू शर्मा के अलावा निर्दलीय तौर पर राकेश श्रीवास्तव, नीलम सिंह, मानिक राम, मो. नाजिम ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए हैं। महादेवा (सुरक्षित) विधान सभा क्षेत्र से राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से मंशाराम व निर्दल के रूप में देवी प्रसाद ने नामांकन पत्र दाखिल किया।