फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   On the first day of Chaitra Navratri, devotees offered prayers at Samay Mata Temple

Basti News: चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने समय माता मंदिर में की पूजा अर्चना

Mon, 31 Mar 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 31 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
On the first day of Chaitra Navratri, devotees offered prayers at Samay Mata Temple
भानपुर। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर मे चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की। मंदिर में माथा टेक कर परिवार के मंगल कुशल का आशीर्वाद भी मांगा। प्रत्येक मंगलवार के साथ ही यहां नवरात्र में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार सहित पूजा करने आते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन मांगी गई हर मुराद यहां पूरी होती है। तेज धूप से बचाने के लिए मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर टेंट की व्यवस्था की गई है। दूसरी ओर, परिवार के साथ मंदिर आने वाले बच्चों के लिए झूले आदि भी लगाए गए हैं। मंदिर की भव्यता बढ़ाने के लिए प्रवेश द्वार पर लाल बलुआ पत्थर से गेट का निर्माण तेजी से चल रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बैडा समय माता मंदिर श्रद्धालुओं के लिए अलग ही आकर्षण का केंद्र होगा। जो बस्ती-डुमरियागंज मार्ग से होकर देवी पाटन जाने वाले श्रद्धालुओं को दूर से ही आकर्षित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed