{"_id":"6473abc24ba996d5ba0cdec7","slug":"old-pension-restoration-rath-yatra-will-be-welcomed-grandly-basti-news-c-7-1-184744-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा का होगा भव्य स्वागत
Mon, 29 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 29 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा के स्वागत का लेकर विचार र
बस्ती। पुरानी पेंशन योजना की बहाली संयुक्त मंच के आवाहन पर रविवार को मंच से जुड़े राज्य कर्मचारी और शिक्षक संगठनों की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा ने कहा कि एक जून को पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा जिले में पहुंच रही है। इसका भव्य स्वागत किया जाएगा। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम आधार पाल और मंत्री तौल प्रसाद ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाली रथ यात्रा संत कबीर नगर जनपद से चलकर जिले में पहुंचेगी।
कांटे चौराहे से जिगिना, रोडवेज तिराहा होते हुए रथ प्रेस क्लब पहुंचेगा। नलकूप कॉलोनी परिसर में सभा होगी। यात्रा का उद्देश्य पुरानी पेंशन को बहाली का समर्थन करना है। रथ यात्रा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश महामंत्री शिवबरन सिंह यादव, किरण, एनडी द्विवेदी, अशोक सिंह भी शामिल होंगे। रथ यात्रा के स्वागत की तैयारी बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ के उदयशंकर शुक्ल, चंद्रिका सिंह, कोषागार कर्मचारी संघ के अखिलेश पाठक, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरुणेश पाल, ग्रामीण इंजीनियर संघ के मंडल अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, कृषि विभाग मिनिस्ट्रीयल अध्यक्ष सचिन पांडेय, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवमंगल पांडेय आदि ने सुझाव दिया। मौके पर प्रमोद शुक्ल, संतोष राव, शीतल गुप्ता, सुभाष मिश्र, रामचंद्र, दुर्गेश यादव, आशुतोष पटेल, लालजी पाठक अमन प्रताप सिंह, राम चरण, राघवेंद्र सिंह, संतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे।