{"_id":"65dce55ccfbb1afc9201bf74","slug":"old-man-going-for-sugar-test-dies-in-accident-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112021-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शुगर जांच कराने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शुगर जांच कराने जा रहे वृद्ध की हादसे में मौत
Tue, 27 Feb 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
कप्तानगंज वायरलेस चौराहे के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। शुगर की जांच कराने जा रहे 62 वर्षीय वृद्ध की कप्तानगंज कस्बे के वायरलेस चौराहे पर ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, ओझागंज के रहने वाले हसमत अली गांव के स्कूल के बगल चाय की दुकान चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह बाइक से शुगर की जांच कराने कप्तानगंज जा रहे थे। वायरलेस चौराहे के टावर के पास कप्तानगंज की तरफ से आ रहे तेज रप्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार का हेलमेट टूट गया और हसमत अली सड़क पर गिर गए। ट्रक का पहिया हसमत अली के सिर को कुचलते हुए निकल गया।
काफी देर तक वह तड़फते रहे। सड़क से गुजर रहे कुछ युवकों ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भेजवाया। वहां पर डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पेट्रोल पंप के सामने ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रक को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
...
टावर के सामने सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन
कप्तानगंज से दुबौलिया रोड पर वायरलेस चौराहे पर सड़क पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों का चलना मुश्किल है। टावर के सामने फास्टफूड आदि की दुकानें हैं। वहां पर हमेशा गाड़ियां सड़क पर खड़ी रहती हैं। इसके चलते आए दिन दुर्घटना हुआ करती है। संतोष सिंह, विजय पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सड़क पर गाडि़यां खड़ी रहने से यहां पहले भी हादसा हो चुका है।उ सके बाद भी व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।