फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Old man dies after being hit by a train

Basti News: ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
Old man dies after being hit by a train
ट्रेन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन

मुंडेरवा। दवा लेकर वापस लौट रहे थाना क्षेत्र के मुंडेरवा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्घ की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
मुंडेरवा निवासी इन्द्रजीत रविवार को देर शाम कस्बे में अपनी दवा लेने आये थे। रात करीब आठ बजे वापस घर जाते समय रेलवे समपार फाटक संख्या 189 पर स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनका शरीर कई टुकड़ों में कट गया। हादसे के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे पर शव की पहचान नहीं हो रही थी। घटनास्थल पर पहुंची जीआरपी ने शव के टुकड़ों को एकत्र कराया। दिवंगत के जैकेट पर जय गुरुदेव लिखा हुआ था। दुर्घटना की खबर मिलते ही मुंडेरवा गांव के लोग वहां पहुंचे और जैकेट देखकर शव की शिनाख्त इन्द्रजीत के रूप में की। इंद्रजीत कोचिंग पढ़ाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी चार संतानें हैं। जिनमें दो शादीशुदा बेटियां हैं। बड़ा बेटा आलोक बाहर रहकर प्राइवेट काम करता है। दूसरा 15 वर्षीय मनीष अभी पढ़ाई करता है। उनकी पत्नी कमला देवी व पुत्र मनीष का रो -रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed