{"_id":"5fafcba18ebc3e9c01280fd2","slug":"old-man-died-in-accident-in-sihari-chauraha-basti-news-gkp373244280","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बस की चपेट से वृद्ध की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बस की चपेट से वृद्ध की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

सिहारी चौराहे के पास कठिनइया पुल के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के सिहारी चौराहे के पास स्थित कठिनइया पुल पर शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। जबकि बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उदयराज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश की हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
उक्त थाना क्षेत्र के सिहारी के राजस्व गांव बन्नी निवासी उदयराज (65) अपने गांव के ही दिनेश 30 के साथ बाइक पर सवार होकर सिहारी चौराहे से अपने घर लौट रहे थे। अचानक लखनऊ से सेमरिहवां लौट रही प्राइवेट बस ने बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया, जहां उदयराज को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया और दिनेश को गोरखपुर रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने घटना की पुष्टि की है।