फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Officials were busy, and a review meeting with the Bar Association could not be held.

Basti News: व्यस्त रहे अधिकारी, नहीं हो सकी बार एसोसिएशन के साथ समीक्षा बैठक

Fri, 14 Nov 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 14 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Officials were busy, and a review meeting with the Bar Association could not be held.
हर्रैया। तहसील के अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को निर्धारित समीक्षा बैठक अधिकारियों के व्यस्तता के कारण नहीं हो सकी। बैठक नहीं हो पाने के कारण अधिवक्ता चौथे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहें, जिससे वादकारियों का हित प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि तहसील में एक अधिवक्ता ने तहसील दिवस में एसडीएम के पेशकार पर मुंशियों को संरक्षण देकर उगाही किए जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद इसी समस्या को लेकर बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को अनुरोध पत्र देकर सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किए जाने की मांग की गई थी। पत्र देते समय भ्रष्टाचार शब्द का उल्लेख होने पर एसडीएम ने आपत्ति जताई थी। जिस पर अधिवक्ताओं से बहस हो गई थी। हालांकि बाद में एसडीएम ने बहस से इनकार करते हुए बृहस्पतिवार को सभी अधिकारियों के साथ बार एसोसिएशन की बैठक किए जाने पर सहमति दी थी। बैठक तहसील सभागार में दोपहर दो बजे से होनी तय थी मगर सभी अधिकारियों के सरकारी कार्य में व्यस्तता के कारण मौजूद नहीं रहने से बैठक स्थगित हो गई। इस संबंध में बार एसोसिएशन के महामंत्री अमर नाथ पांडेय ने बताया कि एसडीएम व अन्य अधिकारियों की व्यस्तता के चलते बैठक नहीं हो सकी। जब तक बैठक नहीं होगी, कोर्ट का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed