फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Obstacles in construction of four lane

Basti News: पेड़ कटे न खंभे हटे... फोरलेन के निर्माण में बाधा

Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 02 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Obstacles in construction of four lane
पेड़ और खंभे हटाने के लिए वन विभाग और विद्युत निगम को पहले ही भेज दिया गया था धन
विज्ञापन

1.750 किमी की लंबाई वाली सड़क के निर्माण में अवरोध बन रहे हैं पुराने पेड़, पोल- तार अभी बरकरार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बड़ेवन-कंपनीबाग मार्ग पर फोरलेन सड़क का निर्माण एक तरफ खोदाई के बाद रुक गया है। यहां सड़क के किनारे स्थित पेड़, विद्युत पोल और तार अभी तक नहीं हटाए गए हैं। जबकि निर्माण एजेंसी पीडब्ल्यूडी ने इनसे संबंधित वन और विद्युत विभाग को इसे हटाने के लिए पहले धन उपलब्ध कराया जा चुका है। मगर इन विभागों ने रूचि नहीं ली। अब जब सड़क का निर्माण शुरू हुआ तो इसकी जद में आने वाले पुराने पेड़ और विद्युत पोल अड़चन बन गए हैं।
1.750 किमी लंबाई में प्रस्तावित फोरलेन सड़क का निर्माण पखवाड़े भर पहले शुरू करा दिया गया है। 22.5 मीटर चौड़ाई में यह सड़क बननी है। इस जद में आने वाले पेड़ और पोल को हटाए बगैर निर्माण कार्य तेजी लाना संभव नहीं हो पा रहा है। निर्माण एजेंसी ने बड़ेवन से कटरा तक सड़क के एक तरफ खोदाई का कार्य कर लिया है। कुछ जगहों पर गिट्टियां डालकर कुटाई का भी कार्य चल रहा है। मगर बीच- बीच में जहां पेड़ और पोल हैं वहां कार्य छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

-------------------
गड्ढों के बीच खड़े हैं पेड़
सड़क के लिए खोदाई किए गए स्थान पर जगह-जगह पेड़ खड़े हैं। जिससे निर्माण नहीं हो पा रहा है। इन गड्ढों में स्लोप बनाकर मोटरसाइकिल एवं अन्य वाहन खड़े किए जा रहे हैं। वाणिज्यकर विभाग के निकट नीम के पुराने पेड़ नहीं कांटे गए हैं। इसी तरह साॅई मंदिर के पास भी पेड़ अभी खड़े हैं। इस राह में कुल 136 पेड़ काटने के लिए चिह्नित किए गए थे। इसके लिए वन विभाग को 39 लाख रुपये धन भी उपलब्ध करा दिया गया है। मगर अभी तक रास्ते से अधिकांश पेड़ नहीं हटवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
बिजली के तार और खंभे भी बरकरार
सड़क निर्माण शुरू हो गया है मगर अभी तक बिजली के तार और लोहे के खंभे भी बरकरार है। केवल जिस तरफ निर्माण किया जा रहा है उसी तरफ कुछ पोल और तार हटाए गए हैं। दूसरी तरफ अभी विद्युत विभाग ने शिफ्टिंग का कार्य शुरू ही नहीं कराया है। जबकि इसके लिए 82 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी ने विद्युत विभाग को उपलब्ध कराया है। पोल और तार न हटने से निर्माण में प्रयुक्त होने वाली जेसीबी, क्रेन आदि मशीनें संचालित नहीं हो पा रही है।
------------------
सितंबर 2024 तक पूरा करना है निर्माण
कार्यदाई एजेंसी पीडब्ल्यूडी को 16.58 करोड़ की लागत से सितंबर 2024 तक इस सड़क का निर्माण पूरा करना है। इसीलिए कार्य शुरू कराया गया है। मगर अतिक्रमण, पेड़ और पोल निर्माण कार्य की गति को धीमा कर दिया है। यदि यहीं हाल रहा तो समय भीतर सड़क का निर्माण पूरा कर पाना कठिन होगा।
------------
सड़क बनाने के लिए यह कार्य भी नहीं हुए
बड़ेवन से कंपनीबाग तक डेढ़ किलोमीटर पाइप लाइन भी हटाया जाना है। सड़क के दायरे से बाहर नए पाइप लाइन के निर्माण पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह धनराशि भी निर्माण एजेंसी जल निगम को मुहैया कराएगी। मगर यह कार्य भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा चार नए मकान एवं चार अस्थाई निर्माण भी ढहाए जाने है। मगर यह अतिक्रमण अभी नहीं हटाया गया है।
--------------------

ऐसे बनेगी फोरलेन सड़क
वर्तमान सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11- 11 मीटर चौड़ाई की मार्किंग की गई है। इसमें 1.750 किमी की लंबाई में सड़क के मध्य से दोनों तरफ 9- 9 मीटर चौड़ी हॉट मिक्स प्लांट से सड़क बनेगी। बीच में 52 सेमी चौड़ा डिवाइडर होगा। जबकि दोनों किनारों पर दो मीटर में पटरी और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।

------------------
पीडब्ल्यूडी बनाएगी सरकारी भवनों की बाउंड्री

फोरलेन सड़क निर्माण में प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा, सदर तहसील और बीडीए की चहारदीवारी को भी ढहाना पड़ेगा। पीडब्ल्यूडी सड़क की जद से बाहर नए सिरे से इन विभागों को चहारदीवारी बनाकर देगी। इसके अलावा आवास विकास गेट और काली मंदिर भी सड़क निर्माण की जद में है। इनके पुनर्निर्माण की योजना फिलहाल अभी नहीं बन पाई है। कटरा पुलिस बूथ एवं कंपनीबाग बूथ का भी नए सिरे से निर्माण का जिम्मा पीडब्ल्यूडी का होगा।


----------------


सड़क निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। रास्ते में पेल, पोल और पाइप लाइन हटाने के लिए संबंधित विभागों को डिमांड के लिए धन भेज दिया गया है। इन विभागों से लगातार पत्राचार भी किया जा रहा है।इं. अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed