{"_id":"69387768bb6965714b0e0318","slug":"objections-were-not-heard-dios-inspected-15-centres-basti-news-c-207-1-bst1001-149197-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: आपत्तियों पर सुनवाई नहीं, 15 केंद्रों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: आपत्तियों पर सुनवाई नहीं, 15 केंद्रों का डीआईओएस ने किया निरीक्षण
Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगैवाजंगल का निरीक्षण डीआईओएस। संवाद
बस्ती। परीक्षा केंद्रों को बदलने के लिए जिले भर से माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राप्त में 95 आपत्तियों की सुनवाई अभी नहीं हो सकी हैं। इसके लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक की तिथि अभी निर्धारित नहीं हुई है। हालांकि डीआईओएस संजय सिंह ने मंगलवार से परीक्षा केंद्रों का सघन निरीक्षण शुरू कर दिया है। डीआईओएस कप्तानगंज और गौर ब्लॉक क्षेत्र के कुल 15 परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न सुविधाएं जांची गई। डीआईओएस ने निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्र वाईफाई सुविधा से लैस होने चाहिए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त कक्ष की सुविधा होनी चाहिए। चहारदीवारी और गेट से सुसज्जित विद्यालय बनाया जाए। इसके अलावा फर्नीचर आदि से संबंधित अन्य कमियां भी समय रहते दूर कर ली जाए। टिनिच संवाद के अनुसार, डीआईओएस परीक्षा केंद्र बनाए गए सल्टौआ ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजगैवा जंगल पहुंचे। यहां कक्षा कक्ष और भवन के संबंध में उन्होंने जानकारी ली। बताया गया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों की जांच की जा रही है।
उन्होंने पं. जवाहरलाल लाल नेहरू किसान इंटर काॅलेज आमा टिनिच व पंडितपुर महादेव शुक्ल इंटरमीडिएट काॅलेज गौर आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विवेक मिश्र, हरिओम शरण गिरी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उन्होंने पं. जवाहरलाल लाल नेहरू किसान इंटर काॅलेज आमा टिनिच व पंडितपुर महादेव शुक्ल इंटरमीडिएट काॅलेज गौर आदि केंद्रों का निरीक्षण किया। इस मौके पर विवेक मिश्र, हरिओम शरण गिरी, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन