{"_id":"67e1ac1c5cdaa8ecb1086bcb","slug":"nutrition-packets-were-given-to-tb-patients-they-were-made-aware-basti-news-c-207-1-bst1001-133961-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: टीबी रोगियों को दी पोषण पोटली... किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: टीबी रोगियों को दी पोषण पोटली... किया जागरूक
Tue, 25 Mar 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विश्व क्षय रोग दिवस पर आयुक्त कार्यालय, ओपेक कैली समेत अन्य स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान मरीजों को पोषण पोटली देने के साथ ही बीमारी से बचाव के लिए उन्हें जागरूक भी किया गया।
आयुक्त अखिलेश सिंह ने मरीजों को पोषण पोटली देकर उनका हौसला बढ़ाया। कहा कि पौष्टिक आहार के नियमित सेवन से टीबी को जल्द हराया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य अधिकारियों ने गोद लिए मरीजों में पोषण पोटली का वितरण किया।
ओपेक कैली में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। गोष्ठी के जरिये टीबी के प्रति लोगों को जागरूक किया। बेहतर खानपान और समय से जांच और उपचार के जरिये टीबी को हराने के नुस्खे सुझाए गए।
विज्ञापन
एचओडी एवं चेस्ट डॉ. प्रवीण गौतम, डॉ. अनिल यादव, डॉ. बीएल कन्नौजिया, डॉ. डीके पाल, डॉ. राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली भी निकाली।
जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने बताया कि वर्तमान में 3800 टीबी मरीजों का उपचार चल रहा है। इस साल जिले में 7400 मरीज मिले थे। जिसमें से कुछ स्वस्थ हो चुके हैं। बताया कि टीबी मरीजों की संख्या बढ़ी है।
बताया कि 1400 लोगों में पोषण पोटली का वितरण किया गया है। गोद लिए गए मरीजों को उनके उनके घर जाकर पोषण पोटली वितरित की गई।