फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Nupur wants to serve the country by becoming an engineer

Basti News: इंजीनियर बन देश की सेवा करना चाहती हैं नुपूर

Sun, 21 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 21 Apr 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Nupur wants to serve the country by becoming an engineer
प्रतिदिन चार से पांच घंटे पढ़ाई कर प्रदेश की मेरिट सूची में बनाया 10वां स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट सूची में 10वां स्थान प्राप्त करने वाली नूपुर पांडेय आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। नूपुर ने बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बहुत प्रभावित हैं। इसलिए निर्माण क्षेत्र में कॅरिअर बनाना चाहती हैं।
नूपुर बताती हैं कि देश तेजी से विकास के रास्ते पर चल रहा है। निर्माण क्षेत्र में असीमित संभावनाएं उभर रही हैं। निर्माण क्षेत्र उसे आकर्षित करता है। ऐसे में आईआईटी से इंजीनियरिंग करना चाहती हैं। वह बताती हैं कि परीक्षा की तैयारी के लिए उसने स्कूल टाइम के अलावा चार से पांच घंटे अतिरिक्त पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन

उसने बताया कि नियमित पढ़ाई करने से 80 प्रतिशत तैयारी स्वत: हो जाती है। परीक्षा के समय अलग से कोई मेहनत नहीं करनी पड़ती है। पढ़ाई के लिए शिक्षक पिता विमल किशाेर पांडेय सदैव प्रेरित करते रहते हैं। उनकी माता अंजली पांडेय गृहिणी हैं। नूपुर डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय भीटी मिश्र की छात्रा हैं। उन्होंने हाईस्कूल में 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश स्तरीय सूची में 10वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed