फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Number of polling stations in the district to be reduced by 30; proposal for realignment submitted

Basti News: जिले में 30 कम होंगे मतदान स्थल, पुनर्निर्धारण का प्रस्ताव

Tue, 27 Oct 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Number of polling stations in the district to be reduced by 30; proposal for realignment submitted
बस्ती। जिले में मतदान स्थलों की संख्या 2312 से घटाकर 2282 करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञानचंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदेय स्थलों का संभाजन और पुनर्निर्धारण किया जा रहा है। इसके लिए प्रति मतदेय स्थल 1200 मतदाताओं का मानक तय किया गया है। स्थलों का भौतिक सत्यापन करने के बाद जरूरत के अनुसार नए मतदेय स्थल बनाने का भी प्रावधान रखा गया है।
विज्ञापन

बैठक में मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची पर मिली आपत्तियों और सुझावों की समीक्षा की गई। कांग्रेस के पीसीसी सदस्य बाबूराम सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 307-हर्रैया के एक मतदेय स्थल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी। समीक्षा के बाद इसे स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

पांच विधानसभा क्षेत्रों में इतने मतदेय स्थल प्रस्तावित
प्रस्ताव के अनुसार, हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में 457, कप्तानगंज में 434, रुधौली में 508, बस्ती सदर में 421 और महादेवा में 462 मतदेय स्थल निर्धारित करने का प्रस्ताव है। इस तरह जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 2282 मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed