फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nss camp0

‘लक्ष्य तय करें युवा, सफलता मिलेगी’

Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
basti
basti Updated Fri, 16 Feb 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
nss camp0
मौजूद छात्राएं। - फोटो : amar ujala
बनकटी। युवा सबसे पहले अपना लक्ष्य तय करें, इससे वह निश्चित रूप से सफल हो जाएंगे। नैतिक मूल्यों को बनाए रखते हुए अपनी आवश्यकता के अनुसार संसाधन जुटाएं। यह कहना है किसान पीजी कॉलेज के डॉ. गोपाल जी कुशवाहा का। 
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को ब्लॉक के मथौली गांव स्थित चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस शिविर में शामिल लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि किसान पीजी कॉलेज की प्राणि विज्ञान की प्रवक्ता डॉ. सुष्मिता श्रीवास्तव ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य न केवल अपने लिए वरन दूसरों के लिए भी चिंतन करना है। ऐसा करने से सामाजिक सरोकार मजबूत होता है। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता विवेकानंद शुक्ल ने किया। इससे पहले प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. अनीता मौर्य ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया। इस मौके पर महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्य, कार्यक्रम अधिकारी सुनील कुमार गौतम, ज्योति पाल, डॉ. सरोज मौर्या, गुलाबचंद मौर्य, सुधीर मोहन त्रिपाठी, नीलम मौर्या, सरोज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed