Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   NQAS assessment of the women's hospital to begin tomorrow; poor condition of the building poses a challenge.

Basti News: महिला अस्पताल का एनक्वास मूल्यांकन कल से, भवन की बदहाली बनी चुनौती

Thu, 12 Nov 2026 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
NQAS assessment of the women's hospital to begin tomorrow; poor condition of the building poses a challenge.
वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद
बस्ती। जिला महिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए 13 और 14 नवंबर को एनक्वास (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड) की टीम मूल्यांकन करेगी। टीम 12 विभागों में कुल 4560 चेक पॉइंट के आधार पर व्यवस्थाओं को परखेगी। अस्पताल परिसर को संवारने की तैयारी चल रही है लेकिन भवन की जर्जर हालत, जगह-जगह उखड़ता प्लास्टर, टूटी नालियां और गंदगी हकीकत बयां कर रही हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बुनियादी सुविधाओं की स्थिति भी मूल्यांकन को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन

अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की छत से कई स्थानों पर प्लास्टर झड़ रहा है। आयुष्मान कक्ष के बाहर छत का प्लास्टर टूट रहा है तो टीकाकरण कक्ष की दीवारों से भी प्लास्टर उखड़ रहा है। वाटर कूलर के आसपास गंदगी और परिसर में पान की पीक स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। टूटी नालियों और अव्यवस्थित परिसर से भी अस्पताल की बदहाली सामने आ रही है। लंबे समय से रंगाई-पुताई नहीं होने के कारण दीवारों का रंग भी फीका पड़ चुका है।
विज्ञापन

अस्पताल में अस्थायी पार्किंग के बावजूद इमरजेंसी गेट के सामने चिकित्सकों के चार पहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे मरीजों और तीमारदारों को आवागमन में परेशानी होती है। मूल्यांकन से पहले परिसर में फूल-पौधे लगाकर उसे आकर्षक बनाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन भवन की मरम्मत, साफ-सफाई और पार्किंग जैसी बुनियादी समस्याओं को दूर करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनक्वास मूल्यांकन में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, दवाओं की उपलब्धता, अभिलेखों के रखरखाव और विभागीय कार्यप्रणाली समेत कई मानकों की जांच होगी। मूल्यांकन में निर्धारित मानक पूरे करने पर अस्पताल को गुणवत्ता प्रमाणन और प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता साफ होगा। बुधवार को सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने परिसर का निरीक्षण कर कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी। उन्होंने अभिलेखों और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की।
खरा उतरने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
दो दिवसीय मूल्यांकन में एनक्वास टीम मरीजों को मिलने वाली सेवाओं, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, दवाओं की उपलब्धता, उपकरणों, अभिलेखों और विभागीय व्यवस्थाओं को परखा जाएगा। निर्धारित मानकों पर खरा उतरने के बाद ही अस्पताल को गुणवत्ता प्रमाणन और प्रोत्साहन राशि का लाभ मिल सकेगा।




कोट ::: महिला अस्पताल में दो दिन एनक्वास टीम का निरीक्षण होना है। अस्पताल में जो भी कमियां हैं, उन्हें दूर करने के लिए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। -डॉ. नीरज पांडेय, एडी हेल्थ

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

वाटरकूलर के पास गंदगी के बीच मरीज ले जा रहे पानी संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed