{"_id":"66158fe4e6a2952b5602fa64","slug":"now-you-will-be-able-to-see-mata-vaishno-only-after-navratri-trains-are-full-basti-news-c-207-1-sgkp1004-114617-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अब नवरात्र बाद ही कर पाएंगे माता वैष्णो के दर्शन, ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अब नवरात्र बाद ही कर पाएंगे माता वैष्णो के दर्शन, ट्रेनें फुल
Wed, 10 Apr 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 10 Apr 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियों की भीड़।
जम्मू जाने वाली सभी पांचों ट्रेनों में चल रही वेटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवरात्र पर माता वैष्णो के दर्शन करने वही श्रद्धालु जा पाएंगे जिन्होंने पहले से टिकट की बुकिंग करा रखी है। यदि आप भी नवरात्र में माता वैष्णो के दर्शन करने की सोच रहे हैं और टिकट भी नहीं लिया है तो यात्रा आपके के लिए दिक्कतों भरी हो सकती है। दरअसल, जम्मू जाने वाली सभी ट्रेनों में टिकट फुल हो चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले से माता वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए पांच ट्रेनें संचालित होती हैं। नवरात्र पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो के दर्शन करने जाते हैं। नवरात्र में सभी ट्रेनों फुल हो गई हैं। यात्रियों को वेटिंग में टिकट मिल रहा है। कामाख्या श्री माता वैष्णो देवी में वेटिंग 79, अमरनाथ एक्सप्रेस में 86, मौरध्वज एक्सप्रेस में 70, लोहित एक्सप्रेस में 53 व जम्मूतवी में 97 वेटिंग आ रही है।
ऐसे में माता वैष्णो के दर्शन की इच्छा रखने वाले यात्रियों को नवरात्र तक इंजतार करना पड़ेगा। यदि अभी टिकट करा लिए तो नवरात्र के बाद टिकट कंफर्म हो सकता है। कमोवेश यही हाल, नवरात्र पर हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों का भी है। जिले से हरिद्वार दो ट्रेनें जाती हैं। राप्ती गंगा एक्सप्रेस में वेटिंग 71 और मुजफ्फरपुर देहरादून एक्सप्रेस में 37 वेटिंग चल रही है।