फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now vegitable production in besic school

संशोधित फाइल नंबर 41 की खबर परिषदीय विद्यालयों में सब्जी की खेती को पांच हजार

Tue, 12 Nov 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now vegitable production in besic school
परिषदीय विद्यालयों में उगाई जाएंगी सब्जियां
विज्ञापन

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डेन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन ने प्रति विद्यालय पांच हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी है। डीएम को किचन गार्डेन बनाने के लिए संसाधन मुहैया कराने का निर्देश दिया गया है। गार्डेन में उगने वाली सब्जियों का उपयोग मध्याह्न भोजन बनाने में किया जाएगा।

परिषदीय स्कूलों में खाली पड़ी जमीन का उपयोग शासन ने किचन गार्डेन के प्रयोग में लाने का निर्देश दिया है। इसमें बच्चे व शिक्षक मिलकर मौसमी फल व सब्जियां उगाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे बच्चों को व्यवहारिक जानकारी के अलावा पोषक तत्वों से भरपूर ताजी सब्जियां खाने को मिलेंगी। विद्यालयों में जमीन चयन प्रधानाध्यापक करेंगे। शहरी क्षेत्र के जिन विद्यालयों में जमीन उपलब्ध नहीं है। वहां छत, गमले व मटके में बागवानी की जाएगी। गार्डेन के लिए सरकार हर साल पांच हजार का बजट देगी। मौसमवार चयनित सब्जियों को ही गार्डेन में उगाई जा सकेंगी। जायद सीजन में भिंडी, पालक, लौकी, करेला, खीरा, कद्दू, तरबूज, खरबूज, बैगन, चुकंदर, शलजम, गाजर और मूली और खरीफ सीजन में चौलाई, भिंडी, बैगन, लोबिया, करेला, तुरई, करवी, कद्दू, लौकी, खरीफ प्याज और सेम की बागवानी होगी। रबी सीजन में टमाटर, मटर, मिर्च, पत्तागोभी, पालक सरसों, मेथी, सोया, धनिया, बथुआ, बैगन, ब्रोकली, प्याज, लहसुन, गाजर और मूली उगाई जाएंगी। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि किचन गार्डेन बनाने का शासन से निर्देश प्राप्त हुआ है। गार्डेन बनाने की जमीन चिह्निकरण के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed