फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Now enjoy TV in trains

ट्रेनों में अब टीवी का भी लिजिए आनंद

Sun, 11 Sep 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Now enjoy TV in trains
ट्रेनों में अब टीवी का भी लिजिए आनंद
विज्ञापन

लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगाई गई एलईडी टीवी
बस्ती। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। यात्रा के दौरान यात्री अब ट्रेन में टीवी पर समाचार, खेल और मनोरंजक जैसे कार्यक्रम का आनंद उठा सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने सबसे पहले लखनऊ- गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के एसी चैयरकार कोच में एलईडी टीवी लगाकर यह सुविधा प्रदान की है। इसके अलावा कुछ अन्य ट्रेनों में भी इसी तरह की अत्याधुनिक सुविधाएं देने का निर्णय लिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा नवाचार नीति के अंतर्गत मंडल की चार ट्रेनों में रेल यात्रियों को मनोरंजन के लिए वातानुकूलित कोचों में एलईडी टीवी स्क्रीन लगाए जाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें गाड़ी संख्या 12532 लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में यह सुविधा शुक्रवार से शुरू कर दी गई है। जहां ट्रेनों से सफर करने वाले यात्री ट्रेन में मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं। इसके अलावा तीन अन्य ट्रेनों में भी जल्द यह सुविधा शुरू होगी है। लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस में एलईडी टीवी की नवीन सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 15069/70 गोरखपुर-ऐशबाग इंटरसिटी, गाड़ी संख्या 12529/30 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस व गाड़ी संख्या 12583/84 लखनऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल डबल डेकर में यात्रियों को एलईडी टीवी जैसी सुविधा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत डिजिटल ऑडियो व वीडियो आउट ऑफ होम, मीडिया के अंतर्गत रेल यात्रियों को समाचार, सूचना एवं खेल आदि का सजीव प्रसारण देखने के लिए उपलब्ध रहेगा। इस स्कीम से रेलवे को अच्छी-खासी आमदनी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed