फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to four ADO Panchayats for negligence in work

Basti News: कार्य में लापरवाही पर चार एडीओ पंचायत को नोटिस

Thu, 18 Sep 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 18 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Notice to four ADO Panchayats for negligence in work
बस्ती। पंचायती राज विभाग में संचालित पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) के कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में डीपीआरओ ने चार ब्लॉकों के एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामले में डीपीआरओ ने तीन दिन में जवाब मांगा है।
विज्ञापन

जिले के चार विकास खंडों बनकटी, गौर, कुदरहा और परशुरामपुर के एडीओ पंचायत को नोटिस भेजकर कारण बताने के लिए कहा गया। वहीं नोटिस मिलने के बाद तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने पंचायत एडवांस इंडेक्स कार्य में लापरवाही पर डीपीआरओ से कार्रवाई के लिए कहा था। जिसके क्रम में डीपीआरओ ने नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

पंचायत एडवांस इंडेक्स (पीएआई) के 2.0 पर कार्यों का विवरण भरने में लापरवाही दिखी है। नोटिस में कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा के अंदर ग्राम पंचायतों की ओर से डाटा इंट्री फीडिंग करनी थी। साथ ही ब्लॉक लेबल पर सत्यापन, वैलिडेशन का कार्य शत-प्रतिशत कराए जाने के लिए निर्देश दिए गए थे। लेकिन, 17 सितंबर तक ऑनलाइन रिपोर्ट पर प्रगति 3.49 प्रतिशत पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में विकास व ग्रामीणों के बारे में जानकारी संकलित कर पीएआई पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। पीएआई पोर्टल पर जिले की 1185 ग्राम में विकास, ग्रामीणों की समस्याएं, ग्रामीणों पर कितना कर्ज है आदि जानकारियों को अपलोड करना है। लेकिन, चार ब्लॉकों की स्थिति बेहद खराब पाई गई।
इस पर डीपीआरओ घनश्याम सागर ने गौर के एडीओ पंचायत श्याम बिहारी, बनकटी के एडीओ पंचायत आशुतोष पटेल, कुदरहा के एडीओ पंचायत नंदलाल और परशुरामपुर के एडीओ पंचायत आलोक कुमार दिवाकर को नोटिस जारी किया है। डीपीआरओ ने बताया कि डाटा इंट्री कार्य प्रगति बेहद कम है।

इससे ब्लॉकों की स्थिति खराब जा रही। नोटिस में चारों एडीओ पंचायत को भविष्य के लिए सचेत करते हुए चेतावनी पत्र जारी किया है। कहा है कि तत्काल शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चत करें और तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण का जवाब दें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed