फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice to 249 schools

बिना मान्यता चल रहे 249 स्कूलों को नोटिस

Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Notice to 249 schools
बगैर मान्यता चल रहे 249 स्कूलों को नोटिस
विज्ञापन

बस्ती। जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में मंगलवार को बीएसए के निर्देश पर बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले में 249 बिना मान्यता ऐसे विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया जिससे बगैर मान्यता के स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब बीएसए कार्यालय में कई प्रबंधक मान्यता लेने की प्रक्रिया की जानकारी लेने पहुंचने लगे हैं।

बगैर मान्यता के चल रहे प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शासन का रुख सख्त होने के बाद अब जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने भी कुछ दिनों पूर्व हुई बैठक में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार नियमावली-2011 के तहत बिना मान्यता प्राप्त किए चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई एवं दंड निर्धारित करने का आदेश दिया था। सभी बीईओ ने जिले के बिना मान्यता के 249 स्कूलों को चिह्नित किया। उनको स्कूल बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। तब भी वह स्कूल का संचालन करते हैं तो अगले सप्ताह से स्कूल को सील करके एक लाख जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का नामांकन निकटस्थ परिषदीय विद्यालय में करा रहे थे। अगर किसी भी अभिभावक को नामांकन में किसी प्रकार की असुविधा होती है तो अपने क्षेत्र के बीईओ से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी यह स्कूल खुले मिले तो अगले सप्ताह से स्कूल को सील करने और जुर्माना की कार्रवाई शुरू होगी। एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed