फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Notice issued to shopkeeper on profiteering of fertilizer

Basti News: खाद की मुनाफाखोरी पर दुकानदार को नोटिस जारी

Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to shopkeeper on profiteering of fertilizer
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बीआर मौर्य सोमवार को विकास खंड दुबौलिया के चिलमा बाजार स्थित उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठान जय दुर्गे उपभोक्ता सहकारी संघ का निरीक्षण किया। यहां से यूरिया क्रय करने वाले प्रतापपुर गांव के कृषक वीरेंद्र से उन्होंने पूछताछ की।
विज्ञापन

किसान ने बताया कि उन्हें एक बोरी यूरिया 360 रुपये में मिली है। साथ में नैनो यूरिया का खुली पॉलिथीन दिया गया है। जबकि यूरिया अनुदानित मूल्य 266.50 प्रति बोरी है। ओवर रेटिंग का मामला पकड़ में आने पर विक्रेता पूछताछ की गई। डीएओ ने बताया कि जांच के दौरान कृषक को पीओएस मशीन से उर्वरक विक्रय नहीं होना पाया गया है। बिक्री रजिस्टर में किसी भी कृषक का विवरण नहीं मिला। कैश मेमो/ बिल कृषक को नहीं दिया जा रहा है। दुकानदार ने संतोष जनक जवाब भी नहीं दिया। जबकि बहादुरपुर ब्लॉक के जिला सहकारी संघ सिसवारी में बिक्री रजिस्टर अद्यतन नहीं मिला। समिति सचिव को कारण बताओ नोटिस निर्गत किया गया है। इसके पहले रुधौली विकास क्षेत्र के हरिओम ट्रेडर्स तथा श्री राम खाद भंडार महुवार में रेट बोर्ड और बिक्री रजिस्टर अद्यतन नहीं मिली थी। इन सभी को कारण नोटिस निर्गत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed