{"_id":"5f5e632f8ebc3e9826209735","slug":"notice-issue-to-farmers-basti-news-gkp365448779","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुआवजे की मांग कर रहे किसानों को नोटिस
दुबौलिया। श्रीराम जानकी मार्ग निर्माण में मुआवजे की मांग कर धरने पर बैठने वाले किसानों को धारा 111 के तहत नोटिस जारी किया गया है। धरने की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ सपा नेता और आवास विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि शनिवार को हर्रैया एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना स्थगित कर दिया गया था। किसानों को उम्मीद थी कि 14 को डीएम आशुतोष निरंजन से वार्ता कर समस्या का समाधान निकाला जाएगा। लेकिन प्रशासन के दोहरे मापदंड ने किसानों का आक्रोश दोगुना कर दिया है।
सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये लोग श्रीराम जानकी मार्ग के चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसलिए 111 के तहत कार्रवाई की गई है। जमानत के लिए दस-दस लाख रुपये के दो जमानतदार मांगे गए हैं। सिद्धार्थ ने बताया कि किसान मुआवजे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे। ऐसे में उन्हें नोटिस देकर प्रशासन डराने का काम कर रहा है। कहा कि बिना मुआवजा दिए निर्माण कार्य नहीं करने दिया जाएगा। इसके लिए आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। हर्रैया एसडीएम आनंद श्रीनेत ने बताया कि सरकारी काम में बाधा पैदा करने वालों के खिलाफ थानावार कार्रवाई की गई है।