{"_id":"583dbab34f1c1b0e1ede6164","slug":"not-improve-the-situation-the-amount-of-people-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधरे हालात, लोग रकम को परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधरे हालात, लोग रकम को परेशान
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
पूर्वाचल बैंक पक्काबाजार मे उपभोक्ताओ कैश न मिलने पर बैंक बंद करा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट बंदी के बाद से शहर के हालात में मामूली सुधार आया है, मगर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति भयावह होती जा रही है। रकम न मिलने से नाराज लोग कई जगहों पर सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो कही बैंक में रकम न होने से बैंक कर्मी बंद कर चले जा रहे हैं।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में शुक्रवार से मंगलवार तक बैंकों के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा दिया गया। पीएनबी सल्टौआ में लाइन में लगे खाताधारकों को पूर्वान्ह 11 बजे बैंक को खाली करने को कहा गया। कुछ देर बाद आने की बात कहकर सभी बैंककर्मी बाहर निकल गए। मनीष तिवारी, बुधिराम, साहबदीन, शिवपूजन, देवीपूजन, अंजनी देवी, आजम खां, कोदई, विजयमती, रंगीला, श्याममती, राजकुमारी, प्रमिला जैसे कई दिन से बैंक के चक्कर लगा रहें ग्राहकों को निराशा हाथ लगी।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार पक्का बाजार पूर्वांचल बैंक में कैश नहीं मिलने पर बैंक बंद करा दिया तो महादेवा में कैश न मिलने से नाराज लोगों ने 20 मिनट तक सड़क जाम किया। पुलिस के समझाने बुझाने पर लोग माने। देईसाड़, बानपुर, महादेवा, लालगंज, बनकटी में पूर्वांचल व सिंडीकेट बैंक पर सुबह से लाइन लगाने के बाद भी दो दिन से रकम नहीं मिल रही है। बनकटी एसबीआई में लाइन में लगे कुछ लोगों को दिन में दो बजे तक दो-दो हजार दिया गया। बाद में रकम खत्म होने की बात कहकर लोगों को वापस लौटा दिया गया। अमित कुमार, गोविंद,ने बताया कि शुक्रवार से प्रतिदिन लाइन लगा रहा हूं पर रकम नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
शोहरता देवी के पुत्री कि शादी पहली दिसंबर को है, भगवान दास के वहां सात दिसंबर को है, मगर अब तक रकम नहीं मिली।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार पूर्वांचल बैंक गायघाट के शाखा प्रबंधक ओपी गुप्ता ने बताया कि जिले से कैश न मिलने के कारण ब्रांच में चार दिनों से रुपये की निकासी नहीं हो पाई। लोग अपने खातों में पैसा जमा करा रहे हैं।
एसबीआई की गायघाट के शाखा प्रबंधक एडी श्रीवास्तव ने बताया कि सोमवार तक कैश बांटा गया है। आज कैश की कमी के कारण वितरण नहीं हो पा रहा है। किंतु एटीएम चल रहा है, जिससे किसी को असुविधा नहीं हो रही है। जैसे ही धन मिला पुन: बितरण शुरू कर दिया जाएगा। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार पीएनबी कलवारी, पीएनबी फेटवा, पूर्वांचल बैंक कलवारी, भारतीय स्टेट बैंक पोखरनी में चार दिन से कैश वितरण नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार महादेवा बाजार में पूर्वांचल बैक की शाखा में सुबह ही लोग लाइन में लग गए और बैंक खुलने के बाद पता चला कि कैश नहीं है। इससे भड़के खाताधारियों ने दिन में 12 बजे बस्ती महुली मार्ग को जाम कर दिया। जिससे लगभग एक घंटे आवागमन प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे लालगंज थाने के एसआई ने लोगों को समझा कर जाम हटवाया। वहीं सेंट्रल बैक लालगंज में मंगलवार को लोगों को दो दो हजार रुपये का भुगतान किया गया।