फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nodal officer meeting

वायरल फीवर से जंग को तैयार रहें अस्पताल: विशेष सचिव

Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
nodal officer meeting
विशेष सचिव पंचायती राज विभाग के शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने विकास भवन सभागार में अधिकारियो को साथ - फोटो : BASTI
वायरल फीवर से जंग को तैयार रहें अस्पताल: विशेष सचिव
विज्ञापन

- शासन की मंशा के अनुरूप जनता तक पहुंचाएं लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विशेष सचिव पंचायती राज विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने निर्देशित किया है कि शासन की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का संचालन करें। जिससे जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कहा कि वर्तमान में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिला अस्पताल तथा मेडिकल कॉलेज दोनों जगह पर पर्याप्त बेड, डॉक्टर, स्टाफ एवं दवाओं की व्यवस्था रखें। यहां हेल्प डेस्क रखें ताकि मरीज को आने पर कोई असुविधा न हो। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की भी जानकारी प्राप्त किया। नगर पालिका की ओर से तीन माह में पानी के मात्र नौ नमूने जांच के लिए भेजे जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया।
विशेष सचिव विकास भवन सभागार में जिले के अधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसलिए शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, सफाई पर विशेष जोर दिया जाए। नोडल अधिकारी ने निर्देश दिया है कि एंटी लार्वा छिड़काव एवं फॉगिंग के बारे में विस्तृत गाइडलाइन डीपीआरओ एवं सभी नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को भेजें ताकि छिड़काव एवं फॉगिंग का वास्तविक लाभ मिल सके। नगर विकास विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया है कि आबादी एवं नगर विस्तार को देखते हुए पेयजल आपूर्ति के लिए टैंकर की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने नगर पालिका की ओर से पिछले तीन महीनों में पेयजल के नौ नमूने लैब में जांच के लिए भेजे जाने पर असंतोष व्यक्त किया। निर्देश दिया कि सभी 22 ट्यूबवेल से संचालित 10 ओवरहेड टैंक एवं अन्य स्थानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। रिपोर्ट के अनुसार आपूर्ति किए जा रहे जल का क्लोरीनेशन कराया जाए।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि मुख्यालय पर कलस्टर विकसित किया जाए। नगर पालिका एवं बस्ती विकास प्राधिकरण से सहयोग प्राप्त करके ओडीओपी योजना के तहत चयनित फर्नीचर एवं सिरका के लिए मार्केट तैयार किया जाए। विशेष सचिव ने दैवी आपदा एवं राहत वितरण, नाव की व्यवस्था, जिला मुख्यालय एवं तहसील पर कंट्रोल रूम की स्थापना, आकाशीय विद्युत से बचाव, राहत केंद्रों की स्थापना की समीक्षा की। जिसके बारे में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र ने आवश्यक जानकारी साझा की। बैठक का संचालन अर्थ एवं संख्याधिकारी टीपी गुप्ता ने किया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मनोज, डॉ. अनिल यादव, आईटीआई प्रिंसिपल पीके श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अशोक कुमार, शुभ नारायण, उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान, डीपीआरओ एसएस सिंह, पर्यटन अधिकारी एके सिंह, आपदा प्रबंधक रंजीत रंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed