{"_id":"5fe8ce828ebc3e3c9266202c","slug":"nodal-officer-inspection-hospital-basti-news-gkp3785769194","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी देख नोडल अधिकारी नाराज, दी सुधार लाने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी देख नोडल अधिकारी नाराज, दी सुधार लाने की चेतावनी
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने पहुंची प्रमुख सचिव।-
- फोटो : BASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल में गंदगी देख नोडल अधिकारी नाराज, दी सुधार लाने की चेतावनी
कोविड कंट्रोल रूम और वैक्सीन रूम का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। जिले की नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद वीना कुमारी मीना ने रविवार को अपराह्न सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल के अंदर गंदगी देख वह बिफर गईं। उन्होंने सीएमओ को इसमें तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया।
वह दिन में करीब 3.30 बजे सीएचसी पहुंचीं। उन्होंने कोविड कंट्रोल व वैक्सीन रूम का निरीक्षण किया। कमरे में लगा स्विच उन्होंने तत्काल बदलवाने को कहा। अस्पताल में निर्माण कार्य के चलते फैली गंदगी देख उन्होंने सीएमओ को साफ-सफाई करने वाली संस्था को नोटिस देकर कार्य प्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी देने को कहा। सीएमओ एके गुप्ता से उन्होंने कोविड वैक्सीन की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ईटीसी वार्ड का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी हेमराज मीणा, एसीएमओ डॉ. फखरेयार हुसेन, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम नंदकिशोर कलाल, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप, सीओ कलवारी अनिल सिंह, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।