फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   nodal officer

जनता से सीधा संवाद करें अधिकारी

Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
nodal officer
महसो में बरात घर बनवाने का विशेष सचिव ने दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह जनता से सीधा संवाद करें और उसकी समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित करें। यह निर्देश विशेष सचिव पंचायती राज विभाग तथा जिले के नोडल अधिकारी शाहिद मंजर अब्बास रिजवी ने बस्ती सदर के महसो ग्राम सभा में आयोजित चौपाल में दिया।
विशेष सचिव ने कहा कि समय का निर्धारण इस तरह करें कि गांव के लोग खेती बारी से फुर्सत पाकर उनके पास आ सकें। मिनी सचिवालय में उपलब्ध सभी विभाग के कर्मचारी लोगों की समस्याओं का निराकरण करें। उन्होंने विभागीय जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समय-समय पर इसका अनुश्रवण करते रहें ताकि जनता को कोई तकलीफ न हो। उन्होंने चौपाल में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। निर्देश दिया कि गांव में आवश्यकता को देखते हुए एक बरात घर बनवाया जाए। महसो गांव के खिरकिया टोला में रास्ता का विवाद समाप्त कराया जाए तथा आने जाने वाले लोगों का रास्ता रोकने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। नोडल अधिकारी ने गांव में आईजीआरएस पोर्टल, संपूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस में की गई शिकायत एवं उसके निस्तारण की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

चौपाल का संचालन परियोजना निदेशक/बीडीओ कमलेश सोनी ने किया। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, डीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर पवन जयसवाल, बीएसए जगदीश शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह, डीपीआरओ एसबी सिंह, दिव्यांगजन अधिकारी अनूप सिंह आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व ग्राम प्रधान अशोक चौधरी ने बुके देकर नोडल अधिकारी और सीडीओ का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed