फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   noce for 14 bdo

मनरेगा में सुस्ती पर 14 बीडीओ को नोटिस

Fri, 16 Feb 2018 12:05 AM IST
basti
basti Updated Fri, 16 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
noce for 14 bdo
मनरेगा - फोटो : यमुनानगर
बस्ती। मनरेगा के तहत मानव दिवस सृजित करने में लापरवाही बरतने के आरोप में 14 बीडीओ को डीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में बीडीओ का प्रभार संभालने वाले पांच जिला स्तरीय अधिकारी भी शामिल हैं। उन्होंने मानव दिवस सृजित करने में अपेक्षित प्रगति न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन

शासन स्तर पर 16 फरवरी को मनरेगा के तहत हुए कार्यों की समीक्षा होनी है। इससे पहले बृहस्पतिवार को डीएम ने मनरेगा के तहत हुए कार्यों में प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मानव दिवस सृजित किए जाने के मामले में 14 बीडीओ की लापरवाही सामने आई। इससे नाराज डीएम ने सभी 14 बीडीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष के अंतिम दौर चल रहा है जबकि मनरेगा की अधिकांश ब्लॉकों में लक्ष्य के अनुरूप नहीं है। उन्होंने बताया कि किसी ब्लॉक में मनरेगा के कार्यों की अब तक सिर्फ 60 प्रतिशत प्रगति हो पाई तो कुछ ब्लॉकों में लक्ष्य का 85 प्रतिशत काम हुआ है।
विज्ञापन


इन्हें जारी हुआ नोटिस
रूधौली ब्लॉक के कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव, विक्रमजोत के प्रभारी एवं जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरएस पांडेय, कप्तानगंज के प्रभारी एवं परियोजना निदेशक आरपी सिंह, दुबौलिया के प्रभारी एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन के उपायुक्त महेंद्र कुमार पांडेय, बनकटी के प्रभारी एवं मनरेगा के उपायुक्त अनिल कुमार सिंह के अलावा साऊंघाट के संयुक्त बीडीओ आरबी श्रीवास्तव, रूधौली की मंजू द्विवेदी, रामनगर के हरिश्चंद्र, परशुरामपुर और हर्रैया के बीडीओ जितेंद्र सिंह, सदर ब्लॉक के बीडीओ प्रभाकर शंकर चौबे एवं बहादुरपुर की बीडीओ रेनू चौधरी को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास निर्माण के लिए तीसरी किस्त जारी
बस्ती। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 10352 लाभार्थियों को भवन निर्माण के लिए तीसरी किस्त जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत अब तक 3508 आवासों  के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। 
इस योजना के तहत जिले में 16393 आवासों के निर्माण का लक्ष्य है। इसके तहत अब तक 16279 लाभार्थियों को पहली किश्त के रूप में चार-चार हजार रुपये जारी किए जा चुके हैं। सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि सात-सात हजार रुपये की दूसरी किस्त भी 15713 लाभार्थियों के खाते में भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण का काम पूरा कराने के मामले में कप्तानगंज ब्लॉक की प्रगति सबसे अच्छी है। यहां लक्ष्य का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। सबसे कम साऊंघाट में सिर्फ 14 प्रतिशत काम हुआ है। उन्होंने बताया कि जिले में आवास निर्माण के काम की औसत प्रगति 32 प्रतिशत है।

सेक्रेट्री समेत 16 पर दर्ज होगा धोखाधड़ी का केस
बस्ती। 
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैला ने धोखाधड़ी और सरकारी धन के दुरुपयोग के मामले में सेक्रेटी, प्रधान समेत 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश लालगंज थानाध्यक्ष को दिया है। मामला कुदरहा ब्लॉक की बैसिया कला ग्राम पंचायत का है। इस मामले में गांव के संजय ने कोर्ट में अर्जी दी थी।

संजय ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान फूलचंद्र यादव, सेक्रेट्री सतीश चंद्र शुक्ल, ब्लॉक के अन्य कर्मी ने गांव की मिथलेश, कांती, सुशीला, नेहा, अजय, विजय, लवकुश, बिंदु, जग्गेलाल, अवधेश, इंद्रराज, पूनम एवं अभय को नियम विरुद्ध इंदिरा आवास अपात्रता के बावजूद आवंटित कर दिया। सूची में कुछ सामान्य जाति, कुछेक नाबालिग तो कुछ के नाम बीपीएल सूची में नहीं हैं।  कोर्ट ने सीडीओ और बीडीओ से आख्या तलब की। वादी की सूची और शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल बीपीएल गणना की सूची और अधिकारियों की सूची में अंतर पाया गया। इस आधार पर कोर्ट ने उक्त के खिलाफ मुकदमा का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed