{"_id":"6b01f8c6093ebedcb902d034","slug":"no-trace-found-of-the-missing-teenager-in-kuano-for-the-second-consecutive-day-basti-news-c-207-1-bst1005-172394-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो में लापता किशोर का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो में लापता किशोर का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़वा नगर निवासी 16 वर्षीय अल्तमस का दूसरे दिन शनिवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। अमहट घाट के पास कुआनो नदी में छलांग लगाने वाले किशोर की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने दिनभर सर्च अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। शाम करीब पांच बजे अभियान रोक दिया गया। थानेदार मनोज सिंह के अनुसार, रविवार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे अल्तमस ने अमहट घाट से कुआनो नदी में छलांग लगा दी थी। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे नदी में कूदते देखा तो तत्काल पुलिस चौकी पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को घाट किनारे किशोर का मोबाइल फोन और ईयरफोन मिला था। मोबाइल पर परिजनों के फोन आने के बाद पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन भी घाट पर पहुंच गए थे।
घटना के बाद से ही किशोर की तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च अभियान शुरू किया। टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में काफी देर तक तलाश की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका। दिनभर चले अभियान के बाद शाम पांच बजे तलाशी रोक दी गई। नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को तलाश के बावजूद किशोर का पता नहीं चल सका है। रविवार सुबह एसडीआरएफ की टीम फिर से सर्च अभियान शुरू करेगी। उधर, दूसरे दिन भी बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं।