{"_id":"6af8cb56e5f7a330f00a1619","slug":"no-regular-distribution-of-fertilizer-at-cooperative-societies-farmers-left-wandering-basti-news-c-207-1-bst1001-171763-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सहकारी समितियों पर खाद का नियमित वितरण नहीं...भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सहकारी समितियों पर खाद का नियमित वितरण नहीं...भटक रहे किसान
विज्ञापन
फोटो परिचय भानपुर समिति पर खाद लेते किसान2.सगरा समिति पर मौजूद कम्प्यूटर आपरेटर,3.समिति पर बा
बस्ती। रबी सीजन में इस बार खाद की उपलब्धता पर्याप्त है। मगर इसका नियमित वितरण नहीं हो पा रहा है। सचिवों की कमी से एक साथ सभी सहकारी समितियां नहीं संचालित हो पा रही हैं। इनके खुलने का शेड्यूल निर्धारित किया गया है। दो-तीन दिन के अंतराल पर समितियां खुल रही है। रोजाना औसत 40 से 50 समितियों पर ही खाद का वितरण हो पा रहा है। किसान खाद के लिए परेशान हैं।
जिले में 116 सहकारी समितियां सक्रिय हैं जबकि सचिव महज 70 है। इसमें भी 5 से 10 सचिव अक्सर अवकाश पर रहते हैं। ऐसे में एक सचिव को कम से कम दो समिति की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है। जिससे नियमित खाद वितरण करने में अड़चन आ रही है।
बड़हर कला में यूरिया-डीएपी खत्म, उभाई में उपलब्ध
महराजगंज। क्षेत्र के बी-पैक्स साधन सहकारी समिति बड़हर कला में यूरिया और डीएपी नहीं है। 55 बोरी एनपीएस उपलब्ध हैं। सचिव महेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि पैक्स उभाई साधन सहकारी समिति में यूरिया की 600 बोरी उपलब्ध है। वहां डीएपी नहीं है। बी-पैक्स कुचैला (केशवपुर) साधन सहकारी समिति में यूरिया की 260 बोरी और 500 बोरी डीएपी उपलब्ध है। बी-पैक्स किसान सेवा सहकारी समिति महाराजगंज में खाद का वितरण नहीं हो रहा है। सचिव अश्वनी पांडेय खाद की उपलब्धता के बारे सटीक जानकारी नहीं दे सकें। कुछ सचिव का तर्क हैं कि एक बार में एक ही समिति पर वितरण कराया जा सकता है। दो समितियों की जिम्मेदारी होने से एक जगह वितरण बंद करना पड़ता है।
विज्ञापन
बनकटी क्षेत्र में खाद के लिए भटक रहे किसान
बनकटी। क्षेत्र की एक-दो समितियों को छोड़कर अन्य जगहों पर हफ्ते भर से यूरिया और डीएपी नहीं है। किसान सरसों, मटर, चना आदि की बोआई के समय खाद के लिए समितियों का चक्कर लगा रहे हैं। कुछ किसान निजी दुकानों से मुंह मांगे कीमत पर भी खाद खरीदने के लिए विवश हो रहे हैं। खोरिया बसौढ़ी व महथा सजहरा के सचिव ने बताया कि एक सप्ताह से यूरिया और डीएपी नहीं है। डिमांड के साथ रुपये भेज दिए गए हैं। आवंटन के बाद वितरण किया जाएगा। किसान अनिल चौधरी, रविचंद पांडेय, राम किशुन चौधरी आदि ने बताया कि जरूरत के हिसाब से यूरिया और डीएपी नहीं मिल रही है।
खम्हरिया और गुंडाकुंवर पर डीएपी उपलब्ध
छावनी संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति खम्हरिया और गुंडाकुंवर पर डीएपी उपलब्ध है। खम्हरिया में वितरण भी हो रहा है। बभनगांवा के किसान अमर बहादुर सिंह, जद्दूपुर गांव के प्रियवर्त, प्रतापगढ़ के झिनकन ने बताया कि खाद मिलने में कोई परेशानी नहीं हुई। सचिव अवधेश कुमार ने बताया कि तीन सौ बोरी खाद आई थी। अभी दो सौ बोरी खाद गोदाम पर उपलब्ध है। वहीं गुंडाकुंवर समिति पर खाद उपलब्ध है लेकिन सचिव चपिलांव समिति पर खाद बांट रहे हैं। दो समितियों का प्रभार होने के नाते उन्होंने बताया कि गुंडाकुंवर में सोमवार से खाद बंटेगी। कलवारी संवाद के अनुसार, बहादुरपुर ब्लॉक के बी पैक्स लिमिटेड कलवारी में ताला लटक रहा है। किसान रामचंद्र, भवानी फेर, अलगू, शिव मूरत, चंद्रभान समेत कई लोगों ने बताया कि जब भी बोआई का सीजन आता है, समिति पर ताला लटका रहता है। समिति बंद रहने से महंगे दामो पर खाद-बीज खरीदना पड़ रहा है। समिति के सचिव विचित्र मणि वर्मा ने बताया कि यूरिया उपलब्ध है। डीएपी नहीं है। उसका इंतजाम किया जा रहा है।
भानपुर संवाद के अनुसार, भानपुर बीपैक्स समिति पर डीएपी और यूरिया बंट रही है। यहां सचिव प्रभात मिश्रा ने बताया कि 500 बोरी डीएपी और 250 बोरी यूरिया का वितरण किया जा चुका है। तेनुआ असनहरा समिति पर सचिव केदार नाथ वर्मा ने बताया कि 250 बोरी यूरिया उपलब्ध है। बी पैक्स समिति मोहम्मद नगर के सचिव चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि 20 अक्तूबर के बाद से खाद नहीं आई है। सोमवार या मंगलवार तक खाद पहुंचने की उम्मीद है।
तहसील पर पंचायत लगाएगी भाकियू
वहीं बी पैक्स सगरा में सचिव सुरजीत निषाद मौजूद नहीं मिले। कंप्यूटर ऑपरेटर पुनीत सिंह ने बताया कि समिति का सभी काम वहीं देखते है। सचिव एक-दो महीने में सिर्फ महत्वपूर्ण कागजों पर हस्ताक्षर करने आते हैं। किसानों ने बताया कि संबंधित सचिव किसी का फोन भी नहीं उठाते है। किसान नबीउल्लाह, बालेदीन, भैयालाल आदि ने बताया कि इस समिति की व्यवस्था ठीक नहीं है। भाकियू टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने कहा कि समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध कराने को लेकर 16 नवंबर को तहसील पर पंचायत लगाई जाएगी।
दुबौलिया संवाद के अनुसार ब्लॉक क्षेत्र के वी पैक्स सहकारी समिति सूदीपुर में सचिव भूपेश प्रताप सिंह ने बताया कि 300 बोरी डीएपी खाद उपलब्ध है। बुधवार व बृहस्पतिवार को इसे वितरित किया जाएगा। अब तक 400 बोरी खाद बांटी जा चुकी है। वी पैक्स सहकारी समिति बैरागल व पारा में खाद नहीं है। सचिव संजीव सिंह ने बताया कि बैरागल व पारा समिति एक ही परिसर में संचालित होती है। अगले दो दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगी।
सावंडीह और कछिया में खाद का संकट
बभनान। गौर ब्लॉक की महुआ डाबर सहकारी समिति पर शनिवार को किसानों को डीएपी खाद का वितरण किया गया। समिति के सचिव अतुल सिंह ने बताया कि समिति पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। इसके साथ ही जिन किसानों को यूरिया की आवश्यकता है, उन्हें यूरिया खाद भी दी जा रही है। वहीं, सावंडीह समिति पर खाद उपलब्ध नहीं होने से ताला लटका रहा। कछिया समिति पर भी किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। इससे इन समितियों से जुड़े किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में एडीओ कोऑपरेटिव राजीव लोटन पाठक ने बताया कि जिन समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है, उनकी मांग भेज दी गई है। जल्द ही वहां भी खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद
खाद के लिए समिति पर सुबह से जुटे रहे किसान
मानिकचंद। बसडीला बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सरकारी समिति बी-पैक्स पर शनिवार सुबह से ही खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी। समिति के सचिव दिनेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि गोदाम में 178 बोरी डीएपी और 139 बोरी एनपीएस उपलब्ध है। उसका वितरण किया जा रहा है। समिति का कार्यक्षेत्र बड़ा होने के कारण यहां हमेशा किसानों की भीड़ रहती है। चार न्याय पंचायतों की करीब 55 ग्राम पंचायतों के किसान समिति के सदस्य हैं। किसानों की संख्या के अनुपात में खाद का आवंटन कम मिलता है, फिर भी सभी किसानों को उपलब्धता के अनुसार खाद मुहैया कराई जा रही है। संवाद
धान खरीद ठप
बनकटी। क्षेत्र के पकड़ी चंदा, सजनाखोर, महथा सजहरा, खोरिया बसौढ़ी, मनिकौरा, बोकनार, बाघापार चेनुआ, एकमा सहित कई साधन सहकारी समितियों पर धान खरीद नहीं हो पा रही है। बोरा, ट्रांसपोर्ट, मिलर अनुबंध लेबर आदि की व्यवस्था न होने से धान की खरीदारी ठप है।
--
खाद की उपलब्धता पर एक नजर
उपलब्ध खाद का विवरण विभाग ने पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होने का दावा किया है। नवंबर माह में यूरिया 12747 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 32569 एमटी उपलब्ध है। डीएपी 9822 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 9919 एमटी, एनपीके 2886 के सापेक्ष 8693, एमओपी 511 के सापेक्ष 2172, एसएसपी 5675 के सापेक्ष 26410 एमटी उपलब्ध है।
कोट::: जिले में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है। डिमांड के अनुसार समितियों पर खाद भेजी जा रही है। लक्ष्य के अनुसार वितरण होगा। अभी पाइपलाइन में भी यूरिया व डीएपी खाद है। जल्द ही पहुंचेगी। -रविशंकर, एआर कोऑपरेटिव, बस्ती