{"_id":"5852da7d4f1c1b676f64c28b","slug":"no-escaping-dishonest-vajpayee","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेईमान बच नहीं पाएंगे: वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेईमान बच नहीं पाएंगे: वाजपेयी
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 15 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
महादेवा विधान सभा क्षेत्र मे परिवर्तन यात्रा को संबोधित करते लक्ष्मीकांत वाजपेयी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार की असफलता और केंद्र सरकार के साहसिक, ऐतिहासिक सफल निर्णयों को भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे प्रदेश में भाजपा की मजबूत, निर्णायक सरकार बने। विकास की गति तेज हो और भ्रष्टाचार, गुंडाराज से मुक्ति मिले। यह कहना है परिवर्तन यात्रा लेकर निकले भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी का। वह बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के सोनूपार, मनौरी और भिटिया चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नोटबंदी का फैसला देश के गरीबों, वंचितों के हित में किया गया है। बेईमान किसी कीमत पर बचने नहीं पाएंगे। भाजपा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर लेकर जाना है, यह तभी होगा जब लोग जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर भाजपा के साथ चलें। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार से लोकसभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने इतिहास रचा उसी तरह विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत का रेकार्ड बनाएगी। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विकास की गति को पटरी पर लाने के लिए वे निरंतर प्रयत्नशील हैं। मेडिकल कालेज का निर्माण प्रक्रिया में है।
परिवर्तन यात्रा के प्रभारी प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को जिले में जिस तरह सफलता मिल रही है उसे देख विरोधियों के चेहरे उतर गए हैं। भाजपा नेता अनूप खरे ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विजय के कीर्तिमान बनाएगी। भाजपा नेता संजय चौधरी ने कहा कि केंद्र की तरह प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, भाजयुुमो के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, वीसी पांडेय, जटाशंकर शुक्ल ने भी जनसभा को संबोधित किया। यात्रा को लेकर बस्ती डुमरियागंज रोड पर जाम भी लग गया।
विज्ञापन
लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार परिवर्तन यात्रा का महादेवा चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश अग्रहरि के नेतृत्व में स्वागत किया गया। लालगंज बाजार में परिवर्तन यात्रा का स्वागत चंद्रशेखर उर्फ मुन्ना के नेतृत्व में किया गया। कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा के परिवर्तन यात्रा का कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया। इस बीच भाजपा के अभिषेक पाल, अवधेश सिंह, सरोज मिश्र, रिंकू श्रीवास्तव, शशिधर तिवारी, बाबूलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में भाजपा नेता रवि सोनकर की ओर से आयोजित जनसभा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले से सबसे अधिक बौखलाहट उन लोगों में है जिन्होंने तमाम घोटाले करके देश के आम आदमी के हक का पैसा काला धन के रूप में अपनी तिजोरियों में जमा कर रखा है। कामेश्वर सिंह, प्रेमसागर त्रिपाठी, रवि सोनकर, बीना राय, विष्णुदत्त शुक्ल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जनसभा की अध्यक्षता विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष रामसिंगार ओझा और संचालन राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद श्रीराम चौहान, दयाराम चौधरी, गिल्लम चौधरी, लालजी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार कुदरहा में उग्रसेन पाल की अध्यक्षता में परिवर्तन यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया गया। कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार कलवारी में इंद्रावती गौतम ने परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीसी पांडेय ने कहा कि नोट बंदी के फैसले से केवल विपक्षी नेता परेशान हैं। आम आदमी, गरीबों, मजलूमों को पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में उनके अच्छे दिन आएंगे। कप्तानगंज विधानसभा प्रभारी पुष्कर मिश्र, भाजपा नेता दिलीप पांडेय, हरिओम दूबे, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय ने परिवर्तन यात्रा की सफलता पर खुशी जताई।